समाजसेवी रविकांत शर्मा ने पंडित रविंद्र आचार्य की प्रेरणा से समाज सेवा के कार्य कर मनाया अपना जन्मदिन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा क्षेत्र चौमूं के वर्ष 2018 के विधायक प्रत्याशी, समाजसेवी और एमडीएफसी बैंक के सीईओ रविकांत शर्मा ने अपना जन्मदिन अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित आचार्य की प्रेरणा से समाज सेवा के कार्य कर मनाया |

रविकांत शर्मा ने सर्वप्रथम अपने दादा-दादी और माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत की | इसके बाद गणेश जी और वीर हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना की |


इसके पश्चात पीआर पब्लिक स्कूल बांसा के बच्चों को पाठ्य सामग्री और फल वितरित किए | पर्यावरण संरक्षण के लिए स्कूल में छायादार पेड़ लगाए और उपस्थित विद्यालय स्टाफ को गुलाब के पौधे वितरित कर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया | साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले बच्चों को अपनी ओर से प्राइज देने की घोषणा की |

इसके बाद चौमूं शहर के कचोलिया रोड स्थित एमडीएफसी बैंक में स्टाफ द्वारा बड़े धूमधाम से मावे का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया | पंडित रविंद्र आचार्य के सानिध्य में पंडित हरिओम शास्त्री ने माता गायत्री की पूजा अर्चना की और 32 घी के दीपक जलाकर दीर्घायु होने की कामना की | रविकांत शर्मा ने अपने गुरु पंडित रविंद्र आचार्य का आशीर्वाद लिया | 

इस दौरान पीआर पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रूडमल शर्मा, राकेश शर्मा, गोपीराम शर्मा, श्याम प्रकाश शर्मा, एमडीएफसी बैंक की डायरेक्टर पूनम शर्मा, मनीष, किरण, फूलचंद मीणा, मीना शर्मा, कोमल सेन, कृष्ण शर्मा, अनुराग शर्मा, अनिल शर्मा, आनवी शर्मा सहित कई लोगों ने शुभकामनाएँ दी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments