निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार संस्था ने कृत्रिम घोसले लगाने के अभियान का किया शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार चौमूं द्वारा राधा स्वामी बाग कट पर डॉ. अशोक टोकस व डॉक्टर आरती द्वारा बेजुबान पंछियों के आवासीय एवं प्रजनन के लिए कृत्रिम घोसले लगाने का शुभारंभ किया गया |

चौमूं शहर में पिछले 11 वर्षों से निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार चौमूं द्वारा बेजुबान पंछियों की अनेक सेवाएं चालू कर रखी हैं जिसमें शहर में मुख्य मार्गो, सार्वजनिक जगह व पार्कों में 350 पक्षी परिंडे लगाकर नियमित प्रातः 4 बजे से 10 बजे तक नियमित दाना पानी डालना | शहर के सार्वजनिक स्थानों पर गूलर वृक्ष लगाकर उन्हें परिपूर्ण करना, बेजुबान घायल पक्षियों की चिकित्सा की सेवाएं सुचारू हैं |

आज निस्वार्थ पक्षी परिंडा फ्री सेवा एवं उपचार चौमूं द्वारा राधास्वामी के पास बेजुबान पंछियों के प्रजनन  के लिए  कृत्रिम घोसला टावर का शुभारंभ डॉक्टर अशोक टोकस व डॉक्टर आरती द्वारा किया गया | 

संस्था संयोजक घनश्याम कुमावत ने बताया कि दिन प्रतिदिन वर्षा की कमी होती जा रही है | इस कारण वृक्षों की कमी से बेजुबान पंछियों को बैठने व प्रजनन की स्थान की कमी होती जा रही है | पंछियों की संख्या दिन प्रतिदिन घटती जा रही है | संपूर्ण शहर में बेजुबान पंछियों के लिए कृत्रिम घोसले लगाए जाएंगे, जिससे आने वाले वर्षों में बेजुबान पंछी बैठ कर अपना प्रजनन व मासूम बच्चों का लालन-पालन कर सके | हम सबको मिलकर बेजुबान पंछियों की घटती संख्या को रोकने के प्रयास करने चाहिए |

इस अवसर पर अखिल भारतीय जांगिड महासभा के उप प्रधान रामस्वरूप जांगिड़, मामराज जांगिड़ ,महेश जांगिड़ एवं समस्त जांगिड़ सभा चौमूं कार्यकारिणी के सदस्यों ने पक्षी सेवा का संकल्प लिया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments