निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन ने पौधारोपण कर मनाया बिहार पृथ्वी दिवस

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिहार (संस्कार सृजन) निरोज ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा U H S कोहड़ा योगापट्टी में बिहार पृथ्वी दिवस मनाया गया कार्यक्रम में इको क्लब टीम को संस्था द्वारा स्टेट लेवल एनवायरमेंटल लीडरशिप अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया | इस कार्यक्रम के तहत बच्चों ने पर्यावरण गीत गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  संस्था के सीईओ डॉ. नीरज गुप्ता रहे |

कार्यक्रम में डॉ. नीरज गुप्ता ने कहा कि पेड़ पौधे मत करो नष्ट वरना सांस लेने में कष्ट होगा | अगर आज हम अपने आप में बदलाव नहीं करेंगे तो आने वाले समय बड़ा ही भयानक होगा | जिस तरह धरती के पशु - पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं , एक दिन ऐसा समय आएगा धरती से मानव भी लुप्त हो जाएग | इसलिए हम सबको पेड़ पौधों को बचाना है और अपने जीवन से प्लास्टिक को बाय-बाय करना होगा | साथ में यह भी ध्यान रखना है कि अपने आसपास साफ सफाई होनी चाहिए | तभी हम पर्यावरण को शुद्ध बना सकते हैं और भरपूर ऑक्सीजन हमारे धरती पर रहेगी |

स्कूल प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है जिस तरह हम अपने शरीर को कटने जलने से बचते हैं उसी तरह हमें पर्यावरण को भी बचाना होगा  |

मदर टैरेसा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर अमानुल हक ने बताया कि पर्यावरण को अगर और सुरक्षा प्रदान करना है तो आबादी भी हमारे पर्यावरण को बर्बाद कर रही है, क्योंकि खेत और जंगलों में मकान बन रहे हैं साथ में बड़े-बड़े कल कारखाने भी तैयार हो रहे हैं |

संस्था के सदस्य अभय कुमार ने सभी बच्चों को पर्यावरण संरक्षित करने के लिए संकल्प दिलाई | धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सदस्य सोनू कुमार ने किया | कार्यक्रम के अंत में स्कूल में अशोक के पौधे लगाए गए |

इस दौरान इको क्लब टीम के प्रभारी अखिलेश तिवारी, रविंद्र कुमार,नवीन कुमार , आकाश कुमार,अर्पित कुमार, भोला कुमार,विवेक कुमार, दीपमाला कुमारी , रंजीत कुमार , स्कूल शिक्षक संतोष कुमार,संदीप कुमार,संजीत गिरी,नसीम अख्तर, दीनानाथ चौधरी, सतीश कुमार,युगल किशोर प्रसाद, इकबाल राजा, नवीन कुमार , सुरेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments