पक्की भायली व दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप विराट का लहरिया उत्सव हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) पक्की भायली व दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप विराट द्वारा लहरिया उत्सव अगस्त क्रांति दिवस व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पक्की भायली फाउण्डेशन की फाउंडर सोनू अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समाज कल्याण की अध्यक्ष डा. अर्चना शर्मा मुख्य अतिथि व महेन्द्र जैन बैराठी बनीपार्क, रोटे. बृजेश गुप्ता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष बसन्त जैन बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक व क्लबों की 60 अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डा.अर्चना शर्मा के नेतृत्व में तिरंगा झण्डा लेकर तिरंगा रैली भी निकाली गई। साथ में तीज माता व गणेश जी भगवान की शोभा यात्रा भी निकाली गई।


निर्मला जैन एवं दौसा से आई सिंगर ललिता व रूपल ने देश भक्ति गीत व सावन के गीत प्रस्तुत किए। आरती गोयल, अमिता मालू,भावना गहलोत, आभा बाढ़धार आदि ने सावन के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए।

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप विराट की सचिव एवं कार्यक्रम की संयोजिका स्वगृही माओ ने बताया कि इस अवसर पर पक्की भायली फाउण्डेशन की सचिव सरोज सांवरिया, पारिवारिक न्यायालय की कॉउन्सलर संतोष फतेहपुरिया, मंजीत अरोड़ा, भाग्य फाउण्डेशन की को-फाउंडर जया मनराल व प्रियंका गोयल, दिवास क्लब की कीर्ति शर्मा, साकार महिला की निशा पारीक, बाबा बालकनाथ सेवा संस्थान की रीतू अग्रवाल, दया दृष्टि फाउण्डेशन की अल्का चैधरी व पूनम खंगारोत, आर.बी.क्यू. क्लब की अमृताश्री, प्रसिद्ध व्यवसायी संजय झंवर, एडवोकेट बरखा अग्रवाल, बेटी फाउण्डेशन के राज शर्मा, राहुल शर्मा, ब्रांड एम्बेसडर सुनीता मीणा, आईकान पूजा शर्मा, भाग्य फाउण्डेशन की प्रियंका गोयल, नरेन्द्र उपाध्याय, प्रिया सोनी, शालिनी माथुर आदि उपस्थित रहे ।

सोनू अग्रवाल व बसन्त जैन ने चेष्टा क्लब की अध्यक्ष नीतू जैन को पक्की भायली का ताज व सेसे पहनाकर ब्रांड एम्बेसेडर बनाया। लहरिया उत्सव के आयोजित प्रतियोगिता में लहरिया क्यून, लहरिया बेस्ट ड्रेस व सभी पार्टिसिपेंट्स को अन्य आकर्षक उपहार अतिथियों द्वारा विजेताओं को देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए डा. अर्चना शर्मा ने कहा कि सामाजिक व धार्मिक त्यौहारों के साथ महिलाओं के संगठन द्वारा अगस्त क्रांति (अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन) जैसे देश भक्ति के महत्वपूर्ण दिवस इतने विशाल स्तर पर मनाने पर प्रसन्नता महसूस हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाऐं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है चाहे वो राजनीति क्षेत्र हो, शिक्षा का या खेल का क्षेत्र हो। उन्होंने आगे वाले चुनाव में महिलाओं को सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments