यह वही जनता है जो सरकार बना सकती है और बिगाड़ सकती है : डॉक्टर शिखा मील बराला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम में किया हजारों महिला पुरुषों का सम्मान 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) प्रयास फाउंडेशन अध्यक्ष और कांग्रेस पीसीसी सचिव डॉक्टर शिखा मील बराला ने चौमूं शहर के बस स्टैंड पर "सम्मान आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें हजारों महिलाओं-पुरुषों का सम्मान किया गया |

सम्मान में गर्भवती महिलाओं, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत कर्मचारी नवनियुक्त सरकारी कर्मचारी, खिलाडियों और बुजुर्गों को प्रशस्ति पत्र,शाल,कम्बल और किट भेंट कर सम्मान किया गया |

डॉक्टर शिखा मील ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से मुझे आपका सम्मान करने का मौका मिला है, मुझे खुशी है कि जनता का इतना प्यार और सम्मान हमें मिल रहा है | यह वही जनता है जो सरकार बना सकती है और बिगाड़ सकती है | जनता की समस्या को में मेरी समझ कर इसका समाधान करने का प्रयास करूंगी |

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए डॉक्टर शिखा मील ने कहा कि चिरंजीवी बीमा योजना के तहत आज प्रदेश के लोगों को काफी लाभ मिला है | यह चिरंजीवी बीमा योजना नए जीवन के रूप में साबित हुई है | हर गरीब तबके और मजदूर वर्ग सहित सबको चिरंजीवी योजना के तहत निशुल्क इलाज मिला है, तो वहीं इंदिरा गाँधी मोबाइल फ्री योजना के अंतर्गत भी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं काफी खुश हैं |

कार्यक्रम की शुरुआत आए हुए सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर की गई | सम्मान पाकर उपस्थित सभी महिला और पुरुष खुश नजर आए | कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रीति सक्सेना और अमित सैनी ने किया |

सेल्फी लेने का दिखा क्रेज़ :- 

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर शिखा मील बराला के साथ क्या युवा, क्या बुजुर्ग, क्या महिला, क्या पुरुष सभी के बीच सेल्फी लेने की होड़ मची रही |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments