गहलोत सरकार इंडस्ट्रीयल व कॉमर्शियल उपभोक्ताओं का भी फ्यूल सरचार्ज माफ करे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) द एम्प्लोयर्स एसोसियशन ऑफ राजस्थान के अध्यक्ष एन. के. जैन ने कहा कि आज बिजली बिलों में घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज में राहत प्रदान की है, लेकिन प्रदेश के 1.95 लाख इंडस्ट्रीयल व 13.30 लाख कॉमर्शियल (व्यापारिक) उपभोक्ताओं को फ्यूल सरचार्ज में राहत प्रदान नहीं कर उनके साथ भेदभाव पूर्ण व्यवहार किया है। जिससे प्रदेश के इंडस्ट्रीयल एवं व्यवसायिक 14.25 लाख उपभोक्ता अपने आपको ठगा सा महसूस रहा है। जबकि राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री गहलोत ने घोषणा की हुई कि आप मांगते - मांगते थक जाओगे और मैं देने से नहीं थक पाउंगा।

निशचित रुप से विद्युत विभाग के अधिकारियों और प्रशासन की लापरवाही और उदासीन पूर्ण व्यवहार से प्रदेश के उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिल रही है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। देश में राजस्थान प्रदेश में सर्वाधिक सौर ऊर्जा उत्पादित होने के बावजूद उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिल रही है | यह सभी के लिए चिन्ता का विषय होना चाहिए क्योंकि कोरोना से पीड़ित उद्योग व व्यापार मंहगी बिजली और फ्यूल सरचार्ज से भी गम्भीर रुप से त्रस्त है।

अतः हमारी मांग है कि उन्हें भी फ्यूल सरचार्ज में राहत मिलनी चाहिए और जो पिछला वसूल किया है। उसको रिफण्ड करना चाहिए।

मुख्यमंत्री को प्रदेश के उद्योगों एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं के प्रति सहृदय व्यवहार रख कर फ्यूल सरचार्ज माफ कर राहत प्रदान करनी चाहिए जिससे प्रदेशभर के उपभोक्ताओं का मंहगाई से राहत मिल सकेगी।

ये राहत देने से सरकार पर लगभग दो सौ करोड़ का वित्तिय भार आयेगा जिससे सीधा फायदा राज्य के आम उपभोक्ताओं को ही मिलेगा क्योंकि उन्हे कम लागत पर सामान उपलब्ध होगा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments