क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का किया सम्मान

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

छतरपुर (संस्कार सृजन) क्रांति दिवस पर कलेक्टर संदीप जी आर, एडीशनल एसपी बिक्रम सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर राष्ट्र सेवा के अमर शहीदों को नमन किया।


समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वयोवृद्ध राजाराम सिंह रंगोली को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कोरोना वार्रियर्स चिकित्सक डा. अरविंद सिंह,डा. मनोज चौधरी,डा. पियुष बजाज को विशिष्ट सेवा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इसी तरह 100 डायल के समस्त कोरोना वारियर्स सेवकों एवं 108 डायल का भी विशिष्ट सेवा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी आश्रम में सहायक कलेक्टर कार्तिकेय जयसवाल ने महर्षि विद्या मंदिर, देरी रोड, छतरपुर के बच्चों को तिरंगा झंडा सौंप कर, तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कर किया ।

गांधी आश्रम में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की | नेहरू युवा केन्द्र उप निदेशक अरविंद सिंह यादव, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र कोष्टा भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन शंकरलाल सोनी, प्राचार्य सी के शर्मा ,महर्षि विद्यामंदिर देरी रोड,गांधी आश्रम में दमयंती पाणी, दुर्गा प्रसाद आर्य ,स्वतंत्रता संग्राम सैनानी उत्तराधिकारी संगठन प्रभात तिवारी, सुरेन्द्र अग्रवाल, मुकेश गुप्ता,निर्मल जैन ने बाबी तिवारी, गोलू मिश्रा, पंकज जैन,राम लखन शर्मा, समाज सेवी केएन सोमन, आरएल सिंह,दिल्लाराम अहिरवार, नौगांव के समाज सेवी संतोष गंगेले, कर्मयोगी सत्य शोधन आश्रम संचालक देवेन्द्र भंडारी, रजनी जादौन ने शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान वृक्षारोपण कर हरियाली और पर्यावरण का संदेश दिया। आर आई केलाश पटेल ने पौधा संरक्षण करने का संकल्प किया। पुलिस लाइन परिवार द्वारा डा.राजेश अग्रवाल वृक्ष मित्र द्वारा पौधा उपलब्ध करवाया |

रमेशचंद्र ताम्रकार, गफ्फार खान का नगर पालिका स्वच्छता टीम के सहयोग के लिए आयोजक शंकरलाल सोनी ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट : वली मोहम्मद 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments