भाजपा नेत्री डॉक्टर सुषमा यादव ने गढ़ गणेशजी का आशीर्वाद लेकर किया जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गढ़ गणेशजी से भाजपा नेत्री डॉक्टर सुषमा यादव ने पूजा अर्चना कर जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया । इस दौरान मंदिर के महंत बालकृष्ण शर्मा ने डॉक्टर सुषमा यादव के तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बाँधा। डॉ. यादव ने गणेशजी की पूजा अर्चना कर यात्रा के सफल होने का आशीर्वाद लिया। 

पत्रकारों से बातचीत में डॉक्टर सुषमा यादव ने जनसंपर्क यात्रा को लेकर कहा कि यात्रा गढ़ गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर टांकरड़ा , कालाडेरा , मंडा भिंडा होती हुई रात 8 बजे के करीब किशनमानपुरा में विसर्जित होगी। चौमूं की जनता परिवर्तन चाहती है और नया चेहरा भी । चौमूं विधानसभा से कभी भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया गया । स्थानीय जनता की मांग है कि विधानसभा से चेहरा भी बदलना चाहिए और महिलाओ को भी अवसर मिलना चाहिए । पीएम मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना जनसंपर्क यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।  

उन्होंने कहा की यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों  मिलने व गाँव की समस्याओं को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की स्मार्टफोन के बजाए सरकार ने यदि बेरोजगारों को रोजगार देती तो ज्यादा अच्छा होता ।चार साल में हर इंसान दुखी रहा।  आज महिलाओ की इज्जत व आदर जरुरी है। 

रैली में सैकड़ो की संख्या में महिलाए, युवा और पुरुष शामिल रहे । रैली का मार्ग में कई जगहों पर ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments