Ashok Gehlot Live : इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारम्भ, 40 लाख महिलाओं को मिलेंगे स्मार्टफोन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की महिलाओं को आज से सरकार मुफ्त स्मार्टफोन बांटने की शुरुआत कर रही है । जयपुर के बिरला सभागार में दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का उद्घाटन करते हुए 1 हजार लाभार्थियों को फोन वितरित करेंगे और उनसे संवाद कर रहे हैं ।

इस योजना के तहत सरकार ने पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल बांटने का लक्ष्य रखा है। गहलोत सरकार का ये कदम पूर्ववर्ती वसुधंरा राजे सरकार के ही नक्शे कदम पर चलता दिख रहा है, क्योंकि सितम्बर 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी प्रदेश की महिलाओं को डिजीटल इंडिया से जोड़ने के लिए चुनावों से 2 महीने पहले मुफ्त फोन देने का ऐलान किया था। देखिए लाइव

उस समय सरकार ने महिलाओं को फोन खरीदने के लिए खाते में 1 हजार रुपए (2 किश्तों में) ट्रांसफर करने का ऐलान किया था। पहली किश्त के 500 रुपए फोन खरीदने के लिए और दूसरी किश्त के 500 रुपए इंटरनेट प्लान खरीदने के लिए। उस समय सरकार ने जियो कंपनी से इसके लिए टाइ-अप किया था और ई-मित्र सेंटर के जरिए फोन बंटवाए थे, लेकिन उस समय प्रदेश की 30 फीसदी महिलाओं को भी फोन नहीं मिल सके और सरकार के जाने के बाद योजना बंद हो गई। मोबाइल पर आएगा मैसेज :- इस योजना के तहत पहले चरण में जिन 40 लाख महिलाओं को फोन बांटे जाएंगे, उनकी कैटेगरी निर्धारित कर ली गई है। डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (डीओआईटी) की तरफ से इन महिलाओं को उनके जनाधार से लिंक मोबाइल नंबरों पर मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं। जिन महिलाओं के पास मोबाइल पर मैसेज आए हैं, वह अपने नजदीक के शिविर में जाकर मोबाइल ले सकती है। ये शिविर हर जिले में ये सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, सामुदायिक केन्द्र और राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर लगाए जाएंगे।

स्मार्टफोन लेने के लिए ये रहेगी प्रक्रिया :-

- शिविर में सबसे पहले आईजीएसवाई पोर्टल पर लाभार्थी की ई-केवाईसी की जाएगी। केवाईसी होने के बाद लाभार्थी के मोबाइल फोन पर जनाधार ई-वॉलेट इंस्टॉल किया जाएगा।

- इसके बाद लाभार्थी के पैन कार्ड की डिटेल आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज करने के बाद तीन प्रकार के फॉर्म प्रिंट करके उसे दिए जाएंगे।

- लाभार्थी इन फॉर्म को लेकर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी के काउंटर पर जाकर सिम और डाटा प्लान का चयन करेगा। इसके बाद मोबाइल कंपनी के काउंटर पर जाकर अपनी इच्छा अनुसार मोबाइल फोन का चयन करेगा।

- इन सबके बाद भरे हुए फॉर्म को लेकर लाभार्थी अगले काउंटर पर जाएगा, जहां भरे हुए दस्तावेजों को स्कैन कर आईजीएसवाई पोर्टल पर दर्ज किए जाएंगे।

- यह प्रक्रिया पूरी होते ही लाभार्थी के ई-वॉलेट में 6800 रुपए (6125 रुपए फोन खरीदने और 675 रुपए सिम व डाटा प्लान खरीदने के लिए) ट्रांसफर किए जाएंगे, जिससे वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड खरीदेगा।

रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए ये दस्तावेज लाना जरूरी :-

लाभार्थी को शिविर में आते समय अपने साथ अपना जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और जनाधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर वाला लाना आवश्यक होगा। अध्ययनरत छात्राएं अपने साथ आईडी कार्ड/एनरोलमेंट कार्ड, विधवा नारी को पीपीओ साथ लाना होगा। अगर किसी के पास पैन कार्ड नहीं है, तो उससे मौके पर फार्म-60 भरवाया जाएगा।

सस्ता फोन खरीदने पर ई-वॉलेट में रहेंगे पैसे :-

सरकार की ओर से मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए 6125 रुपए और सिम कार्ड मय डाटा प्लान खरीद के लिए 675 रुपए देगी। अगर कोई लाभार्थी 5999 रुपए कीमत का फोन खरीदता है तो शेष 126 रुपए उसके ई-वॉलेट में ही रहेंगे। जिसे वह अपने हिसाब से कहीं भी उपयोग कर सकेगा। इसी तरह अगर कोई लाभार्थी 6125 रुपए से महंगा मोबाइल हैंडसेट खरीदता है तो उसे डिफरेंस राशि अपनी जेब से देनी होगी।

पहले चरण में इन महिलाओं को प्राथमिकता :-

- सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाली छात्राओं।

- सरकारी उच्च शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राएं, जो ग्रेजुएशन या आईटीआई कर रही हो।

- विधवा व एकल नारी जो सरकार से सामाजिक पेंशन प्राप्त कर रही हो।

- मनरेगा योजना के तहत पिछले साल 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया।

- इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत 50 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवार की महिला मुखिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments