डॉक्टर मीरा पाटोदिया की स्मृति में विशाल पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागृति रैली का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) स्टार हॉस्पिटल प्रताप नगर सांगानेर के सहयोग से चलाए जा रहे स्वास्थ्य जागृति पर्यावरण संरक्षण एवं सरकारी स्कूलों को एक्सीलेंस ऑफ स्कूल बनाने का कार्यक्रम के तहत जयपुर की विख्यात चिकित्सक डॉक्टर मीरा पाटोदिया की स्मृति में राजकीय स्कूल में विशाल पर्यावरण संरक्षण रैली निकाली गई । कार्यक्रम में डॉ. मीरा पाटोदिया की फोटो लेकर एवं कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देकर उनको उनकी सेवाओं के लिए नमन किया गया |

कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश केदावत ने कहा कि डा. मीरा पाटोदिया एक चिकित्सक नहीं थी,  गरीबों के लिए मसीहा थी,  जिसने आजीवन लोगों की सेवा में अपना जीवन व्यतीत कर दिया | उन्होंने आचार्य सत्यनारायण पाटोदिया और डा. अमित पाटोदिया द्वारा स्कूल को जो अलमारी भेंट की, उसके लिए आभार व्यक्त किया |

सत्यनारायण पाटोदिया द्वारा एवं स्टार हॉस्पिटल द्वारा लाए गए 1000 पौधे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण मुक्त जयपुर शहर बनाने के लिए निशुल्क वितरित किए गए | डॉ. रेखा केदावत की तरफ से स्कूल के शिक्षकों को बच्चों को मेडिकेटेड आइटम उपहार में दिए गए | 

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश मीणा एवं स्कूल की प्राचार्य प्रभा शर्मा ने डॉ. राकेश केदावत का एवं आचार्य सत्यनारायण जी पाटोदिया का हार्दिक आभार व्यक्त किया कि उन्होंने स्कूल में आकर स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए जो कदम उठा रहे हैं , वह सराहनीय है।  

पार्षद विमला कंवर ने स्कूली बच्चों को बिस्किट व फल वितरित किए। समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी और डा. अमित पाटोदिया का भी सम्मान किया गया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments