Rashifal: आज 7 जुलाई का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 7 जुलाई 2023 को शुक्रवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 7 जुलाई 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष - वाणी में मधुरता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबारी कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। त तनाव की अधिकता रहेगी।

वृष - नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय में वृद्धि भी होगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन - मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्रोध की अधिकता रहेगी।

कर्क - मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु कुछ मानसिक परेशानियां भी हो सकती है। धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। यात्रा के योग हैं।

सिंह - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कुछ कमी भी आ सकती हैं। संयत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।

कन्या -  मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आत्मसंयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी संपत्ति से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

तुला -  मन प्रसन्न रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक - आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। कारोबार में लाभ में कमी आएगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।

धनु - मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं।



मकर - मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में जोखिम लेने से बचें। तरक्की के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ -  दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कारोबारी कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

मीन - मन प्रसन्न तो रहेगा। फिर भी व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सफलता के योग हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments