जनसंख्या वृद्धि से बुनियादी सुविधाओं का अभाव और समस्याओं की उत्पति होती है - प्रो. जैन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाडनूं (संस्कार सृजन) जैन विश्वभारती संस्थान (विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के कारण अनेक विकास योजनाएं सरकार, प्रशासन के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है, इस कारण  सरकार लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पाती और अनेक समस्याएं बिना बुलाए उपस्थित हो जाती है। 


जनसंख्या वृद्धि के कारण भारत के सामने बेरोजगारी की समस्या, पर्यावरण संरक्षण की समस्या, भुखमरी की समस्या, आर्थिक समस्या, लिंगानुपात समस्या, स्वास्थ्य की समस्या, हिंसात्मक प्रवृत्तियों में वृद्धि, आपूर्ति से अधिक मांग, भौतिक संसाधनों की कमी, पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, स्वच्छता की समस्या आदि विशेष चुनौतियां पैदा हो रही हैं। प्रो. जैन ने बताया कि भारत विश्व का जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश बन गया है। भारत में जनसंख्या वृद्धि के अनेक कारण रहे है, जैसे- वंशवृद्धि हेतु लड़का की चाह, बच्चे भगवान की देन है, की धारणा आदि सामाजिक रूढ़ियां, परंपराएं एवं प्रथाएं हैं। निरक्षरता, जन जागरूकता का अभाव, लोगों की भागीदारी की कमी, परिवार कल्याण कार्यक्रम की विफलता, अधिक बच्चे-अधिक आय की सोच, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, समाज में मिथक धारणाएं- यथा बड़ा परिवार सुखी परिवार। 

भारत में जनसंख्या विस्फोट के कारण अनेक नुकसानदायक परिणाम आ रहे है, जैसे-बढ़ती जनसंख्या से परिवहन, बिजली तथा अन्य सेवाओं की कमी होना, गंदी बस्तियों का विस्तार, विशाल जनसंख्या के कारण  रोटी, कपड़ा, मकान, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा उपलब्ध कराना दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि इस साल विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ‘एक ऐसे विश्व की कल्पना, जहां हम सभी आठ अरब लोगों का भविष्य प्रतिज्ञाएं और क्षमताओं से परिपूर्ण हो’ रखी गई है। इसको मूर्त रूप देने के लिए हमें सतत प्रयास करने होंगे। 

जनसंख्या वृद्धि रोकने के बारे में कहा कि जन जागरूकता पैदा करना, परिवार कल्याण सेवाओं की आपूर्ति, परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाना, गैर सरकारी संगठनों का सहयोग, शिक्षा संस्थानों में जागरूकता पैदा करना आदि। कार्यक्रम में डॉ. विष्णु कुमार, डॉ. गिरिराज भोजक, डॉ. गिरधारीलाल, खुशाल जांगिड, डॉ. सरोज रॉय, डॉ. मनीष भटनागर आदि एवं शिक्षा विभाग की बी.एड, बी.ए.-बी.एड एवं बी.एस.सी-बी.एड की छात्राध्यपिकाएं उपस्थित रहीं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments