सीएम बोले- इसी महीने से फ्री राशनकिट, स्मार्टफोन मिलेंगे

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सीएम अशोक गहलोत ने इसी महीने से 90 लाख से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन किट देने की शुरुआत करने की घोषणा की है। सीएम गहलोत ने कहा- इस महीने 20-25 तारीख से हम फ्री राशन किट बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसी महीने से राशन किट मिलने शुरू हो जाएंगे। हम एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देंगे। पहले फेज में इसी महीने से 40 लाख महिलाओं को पांच-सात हजार रुपए का स्मार्टफोन देंगे।


गहलोत ने कहा - पहले फेज में विधवा, एकल महिला, स्कूल जाने वाली 10वीं, 12वीं की बच्चियों को पहले मोबाइल दिए जाएंगे। गहलोत 50 लाख लोगों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा बैंक खातों में ट्रांसफर करने के मौके पर लाभार्थी संवाद समारोह में बोले रहे थे।

गहलोत ने पीएम मोदी पर कहा - दिल्ली वाले कहते हैं, हमारी सरकार डबल इंजन की सरकार है। उनका एक इंजन तो फेल हो रहा है। इंजन तो यह है हमारे यहां सिंगल इंजन की सरकार होते हुए भी हम वह काम कर रहे हैं। जो देश के अंदर डबल इंजन की सरकारी नहीं कर पा रही है। वह काम राजस्थान में हो रहा है। राजस्थान में हम जो स्कीम लाए हैं। आप महंगाई की बात छोड़ दीजिए। बहुत सारी स्कीम हैं | हम इतनी स्कीम्स लाए हैं। इतना विकास किया है। विधायकों ने जो मांगा है। वो दिया है। विधायकों ने कहा- कॉलेज दे दो, तहसील दे दो, एसडीओ ऑफिस दे दो, जो मांगा, मैंने दिया है। मैंने उनसे कहा- आप मांगते मांगते थक जाओगे मैं देते देते नहीं थकूंगा। यह मैंने कहा था इतना काम देश के किस राज्य में हो रहा है। वहां तो डबल इंजन फेल हो गया। सिंगल इंजन वाली जो सरकार है यही कामयाब है।

गहलोत ने क​हा - संयोग से मेरे दोनों पैरों में एक साथ फ्रैक्चर हो गया है, जो कभी होता नहीं है। एक पैर में हो सकता है, एक हाथ में हो सकता है। डॉक्टर कहते हैं, पहला केस है। जो आपके दोनों पांव के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ है। नाखून उखड़ गए। एक में हड्डी के टुकड़े हो गए हैं। ऐसा कभी नहीं होता है। मुझे लगता है संयोग ऐसा बैठा है। मेरे राजस्थान भर में दौरे चल चल रहे थे। भगवान ने चाहा होगा कि यह रेस्ट करे। इसलिए लगता है मुझे फ्रैक्चर हुआ है। अगर यह फ्रैक्चर नहीं होता तो यह प्रोग्राम घर पर करने की वजह किसी हॉल में करता हॉल में करने के अलग मायने घर पर करने के अलग मायने हैं।

गहलोत ने कहा- मैं व्हीलचेयर पर चल रहा हूं। मैंने देखा है मेरे कितने भाई बहन जिंदगी भर व्हीलचेयर पर चलते हैं। जो चल नहीं पाते हैं। किसी को पोलियो हो जाता है। किसी का पैर कट जाता है। क्या-क्या नहीं होता है। उन सब को भी पेंशन मिलती है। जितना मैं अभी दर्द सह रहा हूं। इससे जिंदगी जीने का मजबूत विश्वास होता है। मुझे 10 दिन हो गए। 10-15 दिन ठीक होने में और लगेंगे। जितना ज्यादा मुझे वक्त लग रहा है। उतना ही ज्यादा मैं मजबूत हो रहा हूं कि किस प्रकार से बुजुर्गों, विधवाओं, एकल नारी की सेवा करनी है।

गहलोत ने कहा- हम पेंशन बढ़ाकर और सामाजिक सुरक्षा देकर अहसान नहीं करते, यह सरकारें की ड्यूटी है। इनकी हालत अच्छी नहीं है। सरकार उनके परिवार का ध्यान रखें, यह सिक्योरिटी मिलना बहुत जरूरी है। मैं बार-बार इसके लिए मोदी जी को लेटर लिखकर भेजता हूं कि आप पूरे देश के गरीबों बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा दें, सब का ध्यान रखें। सीएम अशोक गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 50 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 1000 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। जून और जुलाई की पेंशन का पैसा सीएम ने बैंक खातों में ट्रांसफर किया। गहलोत ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन वाले लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने। सीएम ने लाभार्थियों से जब बातचीत की तो कुछ ने उनकी तबीयत के बारे में भी पूछा।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments