इग्नू ने प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जुलाई सत्र 2023 की नये प्रवेश तथा पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 कर दी है। डॉ. ममता भाटिया, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जुलाई 2023 सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा, प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में नये प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ है।


उन्होनें यह भी बताया कि इग्नू का एमबीए कार्यक्रम एआईसीटी से मान्यता प्राप्त है। विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं रोजगार मुहैया करवाने को ध्यान में रखते हुए, प्रबंधन संकाय ने एमबीए कार्यक्रम को पुनर्गठित किया है। इग्नू का यह कार्यक्रम पारंपरिक विश्वविद्यालयों और प्रतिष्ठित एमबीए संस्थानों द्वारा पेश किये जाने वाले एमबीए कार्यक्रम के बराबर है इग्नू का एमबीए कार्यक्रम पांच संकायों में संचालित किया जाता है जिनमें मानव संसाधन प्रबंधन, विपणन प्रबंधन संचालन प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन और सेवा प्रबंधन प्रमुख है। 

इग्नू का एमबीए कार्यक्रम डिस्टेंस और ऑनलाइन मोड दोनों में संचालित किया जाता है तथा कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए किसी भी प्रकार कि प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाती है | किसी भी संकाय का विद्यार्थी, जिसने 50 प्रतिशत के साथ स्नातक उत्तीर्ण की हो, वह प्रवेश ले सकता है। कार्यक्रम की अवधि न्यूनतम 02 वर्ष एंव अधिकतम 04 वर्ष है तथा यह कार्यक्रम सेमेस्टर पद्धति पर संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल चार सेमेस्टर है तथा प्रत्येक सेमेस्टर में सात पाठ्यक्रम है। एमबीए पाठ्यक्रम की फीस 15500 प्रति सेमेस्टर निर्धारित की गई है जो कि अन्य विश्वविद्यालयों के मुकाबले कम है। कार्यक्रम की अध्ययन सामाग्री नवीनतम सिद्धांतों तथ्यों और आकड़ो के साथ अद्यतित है तथा विद्यार्थियों को रोजगार मुहैया करवाने के साथ कौशल विकास को भी बढ़ावा देने में भी कारगर है।

इच्छुक विद्यार्थी इग्नू कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए नजदीकी इग्नू अध्ययन केन्द्रों पर जाकर भी अपना आवेदन कर सकते है। विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने सुविधा मुहैया करवा रखी है। विद्यार्थी अपने प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 9:30 बजे से सांय 6:00 बजे तक क्षेत्रीय केन्द्र आ सकते है या ई-मेल आई.डी. rcjaipur@ignou.ac.in पर ई-मेल कर सकते है। प्रवेश एवं कार्यक्रम से संबंधित समस्त अन्य जानकारी के लिए नीचे दिये लिंक को देखे

Link for Fresh Admission: https://ignouadmission.samarth.edu.in/ Link for Re-Registration: https://onlinerr.ignou.ac.in/

Link for Common Prospectus July 2023: http://www.ignou.ac.in/userfiles/Common-Prospectus-English.pdf

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments