जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय गंगापोल, जयपुर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ मीरा सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में दिनांक 8 जुलाई को महाविद्यालय के नवीन भवन के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम माननीय डॉ. महेश जोशी, मंत्री-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, राजस्थान सरकार के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बालिका के शिक्षित होने से समाज और देश की उन्नति होती है । एक शिक्षित बालिका अपने पूरे परिवार को शिक्षित करती है।छात्राएं उच्च शिक्षा में रोजगार परक कौशल से भी जुड़ें ताकि अध्ययन के पश्चात उन्हें बेरोजगार नहीं रहना पड़े। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीरा सिंह ने स्वागत भाषण व महाविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए महाविद्यालय की मूलभूत सुविधाएं एवं भौतिक संसाधनों की समुचित उपलब्धता की बात रखी,जिस पर मंत्री महोदय ने पूर्व में महाविद्यालय को दी गई दस लाख की राशि को आगे बढ़ाते हुए पन्द्रह लाख करने की घोषणा की।
मुनेश गुर्जर महापौर, नगर निगम हेरिटेज जयपुर ने बालिका की सुरक्षा और स्वच्छता को देखते हुए सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया और उन्हें उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिए अग्रिम प्रेरणा दी। उपमहापौर असलम फारुकी एवं पार्षद सना वसीम खान ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्राओं के अभिभावकों ने भी शिरकत की।कार्यक्रम के अंत में नाॅडल प्राचार्य डॉ स्निग्धा शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा संचालन डॉ प्रेमलता परसोया ने किया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





.jpeg)

0 Comments