चौमूं क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई आम आदमी पार्टी की बैठक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं में ब्लॉक स्तरीय 4  मीटिंगों का आयोजन किया गया | उक्त बैठको के मुख्य अतिथि पंजाब के सुभाष नागपाल, जिला संयुक्त सचिव मानसा व चरणजीत शर्मा व जिला मेंबर मानसा के सानिध्य में की गई | भोजलावा (चौमूं) मे मीटिंग गई | उक्त बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति ने की | सीकर जिला अध्यक्ष झाबर सिंह चौधरी, सचिव कालूराम अग्रवाल, सीकर जिला सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, आदि का ब्लॉक अध्यक्ष अमित शर्मा के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया  |

इस अवसर पर पंजाब से पधारे मुख्य अतिथि सुभाष नागपाल को पवन कुमार प्रजापति एडवोकेट ने चौमूं विधानसभा की पानी की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा आदि सुविधाओं की कमी के बारे में ध्यान आकर्षित करवाया तो उन्होंने पूरा आश्वासन दिया  कि इन समस्याओं के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा | 

चरणजीत सिंह शर्मा जिला मेंबर पंजाब ने कहा कि विधानसभा के चुनाव नजदीक है अब डोर टू डोर कैंपेनिंग सभी कार्यकर्ताओं को प्रारंभ करनी है ताकि दिल्ली व पंजाब की तरह राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बन सके इसके लिए चौमूं विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं ने आए हुए मेहमानों को पूर्ण आश्वासन दिया कि पार्टी के लिए तन, मन, धन से समर्पित रहेंगे जो आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के कार्यों की रीति नीति के बारे में चौमूं विधानसभा की जनता को अवगत करवाया जाएगा | यह बैठकें गोविंदगढ़, भोजलावा, चौमूं नगर, किशन मानपुरा में बैठके संपन्न हुई | इस अवसर पर पार्टी के हेमंत कुमावत, प्रभात बराला, महिंद्र खुटेटा, ओपी शर्मा, रामबाबू सैनी, मंगल सैनी, बाबूलाल सैनी, गोपाल सैनी, सतीश सैनी, रामेश्वर लाल आदि बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments