जेम्स गैस्ट्रो हॉस्पिटल में महिला की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं शहर के जयपुर रोड स्थित जेम्स गैस्ट्रो एंड आई हॉस्पिटल में एक महिला की मौत हो गई | मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा कर दिया और जयपुर रोड को जाम कर दिया | जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई | मामले की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर हंगामा कर दिया |

मृतका - गीता देवी 

जानकारी के अनुसार मृतका गीता देवी, उम्र 28 वर्ष, पत्नी प्रहलाद जाट निवासी ईशरावाला के पेट में दर्द होने पर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था | मृतका के भाई सत्यनारायण जाट ने बताया कि कल सुबह पेट में दिक्कत होने पर मेरी बहन गीता देवी को जेम्स गैस्ट्रो हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था | जांच में लीवर में सूजन बताई थी और कहा गया था कि शाम तक ठीक हो जाएगी | 

इसके बाद शाम को हॉस्पिटल स्टाफ द्वारा कहा गया कि भर्ती करना पड़ेगा तो हमने बहन को भर्ती करवा दिया | डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने कहा कि डॉक्टर साहब इमरजेंसी में गए हुए हैं हमने भी हमारे मरीज के लिए इमरजेंसी की बात कही, लेकिन डॉक्टर नहीं आए और बहन को इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया | इसके बाद सुबह तक यह कहते रहे की आपकी बहन ठीक हो जाएगी | 

आज सुबह लगभग 11-12 बजे बहन की तबीयत ज्यादा खराब हो गई | जब हम अंदर पहुंचे तो हॉस्पिटल स्टाफ पुशअप कर रहा था | हमने तबीयत के बारे में जानना चाहा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया | फिर हम बहन को बराला हॉस्पिटल ले गए तो डॉक्टर्स ने कहा कि 2 घंटे पहले ही गीता देवी की मौत हो चुकी थी | हमारी मांग है कि डॉक्टर हमारे सामने आए और मौत का कारण बताए | जो दोषी है उस पर पुलिस कार्यवाही करे | 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मृतका का पति प्रहलाद जाट मजदूरी करता है और मृतका के दो लड़के हैं | मामले की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और समझाइश करने का प्रयास किया लेकिन परिजन डॉक्टर को बुलाने की बात पर अड़े हुए हैं |  खबर लिखे जाने तक कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच चुके थे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments