ऑक्सीजन दी आइकॉनिक ट्रूथ हिंदी फिल्म ने प्रीमियर शो में बटोरीं तालियाँ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित पिंक सिटी प्रेस क्लब में पूजा फ़िल्म्स कोटपूतली के बैनर तले निर्मित आज बहुप्रतीक्षित हिन्दी फिल्म "ऑक्सीजन दी आइकॉनिक ट्रूथ" का विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया गया | सर्वप्रथम अतिथियों ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण  कर दीप प्रज्ज्वलन किया | फिल्म के हीरो बादल ने स्वयं सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया |

प्रीमियर शो के मुख्य अतिथि पीपलदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम नारायण मीणा रहे । मुख्य अतिथि मीणा ने कहा कि आदिवासी मीना जनजाति के गौरवशाली इतिहास की ऐतिहासिक यादों को इस फिल्म में एक लाजवाब प्रेम कहानी के जरिए दिखाया गया है । यह फिल्म स्टार कास्ट और सिनेमा जगत के लिए सचमुच ऑक्सीजन का काम करेगी । इस अवसर पर अम्बेडकराईड पार्टी ऑफ इंडिया के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. दशरथ सिंह भी मौजूद रहे । 

फिल्म की भव्यता और लाजवाब कहानी पर आधारित फिल्म को देखने के बाद सभी दर्शकों ने फिल्म को सुपर हिट फिल्म बताते हुए फिल्म के लेखक, अभिनेता, गीतकार व निर्देशक बादल झरवाल की दिल से तारीफ की और कहा कि आज फिल्म के हीरो बादल का जन्मदिन भी था। बादल ने सभी सिने प्रेमियों को यह लाजवाब तोहफा दिया है,जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है ।

एक महिला दर्शक ने कहा कि पहली बार किसी ने मीणा जनजाति के इतिहास को फिल्म में स्थान दिया है | फिल्म के सभी गाने कर्ण प्रिय हैं | नवोदित अभिनेत्री निष्ठा डागुर और बादल झरवाल ने शानदार अभिनय से फिल्म में जान दाल दी है | दर्शकों को एक बार फिल्म जरूर देखनी चाहिए |

प्रीमियर शो में निष्ठा डागुर, हितेश धींगरा, राखी शुक्ला, पूरण मल पारीक (जवान भाई),राम शंकर भारद्वाज, सुभाष सेठ, रामचंद्र मीणा, विवान , मोहन शर्मा, निशा सेठ, सत्यनारायण टेलर, रणजीत वर्मा, उमेश पंत सहित फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद रही |

गौरतलब है कि इससे पहले बादल झरवाल ने तावीज फिल्म के दो पार्ट बनाकर रिलीज़ कर दिए हैं | "ऑक्सीजन दी आइकॉनिक ट्रूथ" के 4 पार्ट दर्शकों को देखने को मिलेंगे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments