जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा पात्र उद्यमियों से राजस्थान उद्योग रत्न पुरस्कार योजना के तहत आवेदन मांगे गये हैं जिसकी अंतिम तिथि 10 जुलाई 2023 है।
विभाग के आयुक्त श्री ओम कसेरा ने बताया कि सूक्ष्म उद्योग श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक, लघु उद्योग श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक एवं मध्यम उद्योग श्रेणी में चार वर्गों में प्रत्येक में एक उद्यमी को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग श्रेणी में कुल 12 पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही योजनान्तर्गत हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार के तहत एक हस्तशिल्पी एवं बुनकर रत्न पुरस्कार के तहत एक बुनकर को भी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार हेतु चयनित सभी श्रेणी आवेदकों को राज्य स्तरीय समारोह में एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार हेतु पात्रता,आवेदन पत्र भरने एवं पुरस्कार योजना की विस्तृत जानकारी उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की वेबसाईट https://industries.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आवेदक वेबसाईट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर एवं पूर्ण रूप से भरकर संबंधित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में निर्धारित तिथि तक जमा करा सकते हैं।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments