युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने खुलकर रखी अपने दिल की बात

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज कांग्रेस नेता डॉ.हनुमान बराला के सानिध्य में चौमूं विधानसभा के ग्राम पंचायत जाटावाली में हुआ । युवा संवाद कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ बेरोजगारी, नशे की लत से छुडवाने, मानसिक रूप से मजबूत बनाने को लेकर किया गया |

कांग्रेस नेता डॉ. हनुमान बराला ने बताया की युवा राष्ट्र की धरोहर है और इनके लिए चाहिए की युवाओं की मन की बात हम सुने और समझे । इसलिए हम आज विधानसभा क्षेत्र चौमू की ग्राम पंचायत जाटावाली में युवाओं से संवाद कार्यक्रम में व्याप्त कुसंगति से दूर रहने के साथ , बेरोजगारी, नशे की लत को मिटाने एवं शिक्षा के स्तर में  सुधार लाने के साथ मानसिक रूप से मजबूती को लेकर युवाओं से खुलकर चर्चा की | मेरा लक्ष्य है कि युवा बुरी संगति से बचे, बेरोजगारी से निपटने के लिए भी युवाओं से सवांद कार्यक्रम के तहत उनके विचारों से समस्या जानकार जरूरत पड़ने पर हम विशेष करियर सेमिनार का आयोजन करके भी युवाओं को आत्मनिर्भर एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे |

डॉ. बराला ने चौमूं विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा युवाओं से युवा संवाद कार्यक्रम में जुड़ने का अपील की क्योंकि जितने ज्यादा युवा जुड़ेंगे उतना ही युवाओ को आत्मनिर्भर एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने का मिशन युवा संवाद सफल होगा । युवा संवाद कार्यक्रम का आगाज जाटावाली ग्राम पंचायत से करने पर क्षेत्र के युवाओं ने डॉ. बराला का आभार जताया | युवा सवांद कार्यकम में कल्याण सहाय (पूर्व सरपंच) बद्री प्रसाद जाट,चंद्रप्रकाश शर्मा (यूथ ब्लॉक कांग्रेस जाटावाली),रतन हाटवाल,सुवालाल जिंजवाडिया,लालचंद सेपट (पूर्व सरपंच कुशलपुरा),कालूराम जिंजवाडिया,बद्रीप्रसाद जिंजवाडिया, प्रहलाद हटवाल,गुलाबचंद जिंजवाडिया,हनुमान सहाय,बद्री मांडिया,मुरलीधर रूंडला,बंशी सेरावत,मेघराज बुनकर, लालचंद जिंजवाडिया,आर.के. कुमावत,सुरेश सेरावत,कृष्ण सैनी,नरेंद्र यादव,महेश देवंदा,मालीराम बोबास्या,तेजपाल देवन्दा शिरकत की तथा सैकड़ो की तादात में युवा शामिल हुए और अपने दिल की बात रखी |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments