जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोरधन सिंह शेखावत को आज राजस्थान साहित्य अकादमी का वर्ष 2022-23 का विशिष्ट साहित्यकार सम्मान प्रदान किया गया। 51 हजार रुपए की राशि का यह सम्मान प्रदेश के साहित्यकारों को उनके समग्र साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने इस सम्मान के तहत डॉ. शेखावत को शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिह्न आदि भेंट किए। 19 मई को जयपुर में आयोजित अकादमी के वार्षिक पुरस्कार-सम्मान समारोह में डॉ. शेखावत स्वास्थ्य कारणों से उपस्थित नहीं हो पाए थे। अकादमी अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण ने गुरुवार को डॉ. गोरधन सिंह शेखावत के सीकर स्थित आवास पर पहुंचकर यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में अकादमी अध्यक्ष ने डॉ. गोरधन सिंह शेखावत के अकादमिक और साहित्यिक योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि आपने रचनात्मक साहित्य व आलोचना कार्य से साहित्य को समृद्ध किया है। उन्होंने बताया कि आप मूलतः कवि, नाटककार और समीक्षक रहे हैं, साथ ही आपने आलोचना, पत्रिका-संपादन और अनुवाद कार्य भी किया है। शेखावाटी के साहित्य और साहित्यकारों पर आपकी अनेक पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। डॉ. शेखावत ने भी अपनी अकादमिक और साहित्यिक यात्रा का स्मरण करते हुए राजस्थान साहित्य अकादमी एवं उसके अध्यक्ष डॉ. दुलाराम सहारण का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. शेखावत की धर्मपत्नी श्रीमती प्रेम कंवर, युवा साहित्यकार डॉ. राजपाल सिंह शेखावत, डॉ. हेमंत कुमार शर्मा, कमांडो रतन सिंह जूलियासर भी उपस्थित थे।
रिपोर्टर:बाबूलाल सैनी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments