जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) लक्ष्मणगढ़ के जिला चिकित्सालय मे डॉ. रेणुका चौधरी ,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सर्जरी की अगुवाई में दो दिन में चिरंजीवी योजना अंतर्गत हर्निया की तीन सफल सर्जरी हुई ।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. अटल भास्कर ने बताया की गोमाराम पुत्र रामलाल 66 वर्ष निवासी वार्ड न 03, लक्ष्मणगढ़ एवं जयपाल सिंह पुत्र पन्ने सिंह 68 वर्ष निवासी कंटेवा लक्ष्मणगढ़ पिछ्ले करीब 12 माह से इंग्वाइन हर्निया की वजह से ग्रोइन एरिया में दर्द एवं सूजन से ग्रसित थे तथा रियाज पुत्र हमीद खान 36 वर्ष निवासी वार्ड न 01 लक्ष्मणगढ़ पिछले 8 माह से एपिगेस्ट्रिक हर्निया से पीड़ित थे । जिला चिकित्सालय लक्ष्मणगढ़ में डॉ. रेणुका चौधरी से ओपीडी में परामर्श एवं जांचों के पश्चात हर्निया के ऑपरेशन हेतु सुझाव दिया गया ।
नोडल एवं नर्सिंग अधिकारी हितेश पुनिया द्वारा मरीज जयपाल सिंह एवं रियाज का चिरंजीवी कार्ड न होने पर परिजनों को प्रोत्साहित कर तत्काल ई मित्र के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थय बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया गया एवं जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के माध्यम से पैकेज अप्रूवल करवाया गया । सोमवार मंगलवार को जिला चिकित्सालय में इन तीनों मरीजों का चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निःशुल्क इंग्वाइनल एवम एपिगेस्ट्रिक हर्निया का सफल ऑपरेशन किया गया।
सर्जरी टीम में डॉ. रेणुका चौधरी के अतिरिक्त सीनियर चिकित्सा अधिकारी गायनिक डॉ. कविता चौधरी, निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ सत्यपाल ढाका, डॉ. झाबरमल ओटी इंचार्ज मनोज कुमार नर्सिंग अधिकारी इमरता देवी आदि मौजूद रहे। ऑपरेशन पश्चात स्वस्थ होने पर तीनों मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। सफल आपरेशन पर मरीज एवम परिजनों द्वारा चिकित्सकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में क्रमोन्नत होने के साथ ही गायनिक, शिशू रोग , सर्जरी, मेडिसिन, शवश्न रोग,निश्चेतन,नेत्र, सोनोलॉजिस्ट, विधि विज्ञान, दंत रोग ,माइक्रोबायोलॉजिस्ट समेत अनेकों विषय विशेषज्ञ चिकित्सक कार्यरत है एवम अनवरत अपनी सेवाएं दे रहे है तथा सोनोग्राफी, डायलीसिस, डिजीटल एक्सरे, सामान्य - सिजेरियन प्रसव, बच्चेदानी की गांठ के आपरेशन, वेजाइनल हिस्टरेक्टोमी , हर्निया समेत अनेकों मेजर सर्जरी एवम आपातकाल समेत अनेकों सुविधाएं उपलब्ध है ।
रिपोर्टर:बाबूलाल सैनी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हमसे जुड़े :-
Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial
Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal
Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/
Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments