Rashifal: आज 14 जून का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 14 जून 2023 को बुधवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 14 जून 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष - मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।  सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानी से चिन्तित हो सकते हैं। मानसिक परेशानी भी हो सकती हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। कारोबार की स्थिति से सन्तुष्ट रहेंगे। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

वृष - आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें।  नौकरी और कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के परिवार से धन लाभ के योग बन रहे हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। विवाद से बचकर रहें।

मिथुन - मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि भी हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति बनाए रखने का प्रयास करें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आय की स्थिति अभी यथावत रहेगी। 

कर्क - आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन परेशान हो सकता है।  किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। सन्तान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। वाणी में सौम्यता रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह - मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी।  कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता का साथ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। व्यवहार में काठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी धार्मिक स्थान के निर्माण में सहयोग कर सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। 

कन्या - वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा।  नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में सन्तुलित रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त रहेंगे।

तुला - मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मसंयत भी रहें।  अति उत्साही होने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। भवन सुख का विस्तार होगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। संबंधों में मधुरता रहेगी। 

वृश्चिक - परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।  स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। लाभ में कमी आ सकती है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह बना रहेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च अधिक होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। 

धनु - मन शान्त रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें।  शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति के लिए प्रयासरत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षत्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी |

मकर - आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु मन अशान्त भी रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। संगीत में रुझान बढ़ सकता है। क्रोध की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। सुखद समाचार मिलेगा। 

कुंभ - मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।  किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कारोबार में कठिनाइयों के समाधान में कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग का सहयोग मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। मित्र के सहयोग से रोजगार का अवसर मिल सकते हैं। बातचीत में संयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे। संबंधों में निकटता आएगी।

मीन - आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी।  कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा पर भी जाना हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। परिवार में तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments