जैविक खेती को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम देवथला में प्रगतिशील किसान गोपाल स्वामी के निवास स्थान पर जैविक खेती के ऊपर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया | स्वीडिश सोसायटी फॉर नेचर कंजर्वेशन एंड कंजूमर यूनिटी ट्रस्ट सोसायटी कट्स जयपुर के आर्थिक सहयोग से अवेयरनेस ट्रेनिंग एंड मोटिवेशन फॉर एक्शन (आत्मा) जगमालपुरा जयपुर के द्वारा जैविक खेती पर बाढ़ देवथला में अवेयरनेस कार्यशाला का आयोजन किया गया |


आत्मा संस्था से विनोद कुमार शर्मा ने जीवामृत घन जीवामृत गो कृपा अमृत जल वेस्ट डी कंपोजर आदि के बारे में जानकारी दी | कार्यशाला में उपस्थित कृषि पर्यवेक्षक अशोक कुमार कुमावत ने सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं जैविक खेती के बारे में भी समझाया | 

कार्यशाला के अंदर प्रगतिशील किसान रामेश्वर प्रसाद जाट ने किसानों को बीज और दाने के बारे में जानकारी दें और बकरी पालन के बारे में भी जानकारी दी | कार्यशाला में जिला जैविक प्रमुख जगदीश यादव, दुलाराम, गोपाल स्वामी, राम किशोर शर्मा आदि 40-50 महिला पुरुषों ने भाग लिया | कार्यशाला के अंत में विनोद कुमार शर्मा ने सभी युवा किसान भाइयों को धन्यवाद देते हुए कार्यशाला का समापन किया गया |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments