सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज ने की शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल की शुरुआत

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनी सनसिटी जयपुर द्वारा एडआप्ट शीतल पब्लिक सेकेंडरी स्कूल एवं दिशा क्लासेज की शाखा न्यू कॉलोनी रेलवे स्टेशन चौमूं के पोस्टर का विमोचन रेलवे स्टेशन रोड स्थित संतोषी माता मंदिर में चल रही भागवत कथा में संत शिरोमणि पुरुषोत्तम दास, कथावाचक यज्ञ आचार्य कृष्णकांत  शास्त्री महाराज, बालक दास महाराज, महंत नरसिंह पुरी महाराज उदयपुरिया के सानिध्य में पोस्टर का विमोचन किया गया ।


 
सेवानी ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के डायरेक्टर नरेंद्र कुमार सेवानी ने बताया कि कंपनी रोटी, कपड़ा, मकान से संबंधित सभी वस्तुओं के साथ किराना, मेडिकल एवं एफएमसीजी की सभी वस्तुओं को क्वालिटी के साथ-साथ सस्ते दामों में स्थानीय दुकानदारों से उपलब्ध करवाएगी। कंपनी हर प्रकार की सर्विस प्रोवाइडर में बैंक लोन, इंश्योरेंस, मनी एक्सचेंज, टूर एंड ट्रेवल्स के साथ रियल एस्टेट, इवेंट, बूटीक के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। 

कंपनी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए सनसिटी जयपुर स्थित दिशा क्लासेस की ब्रांच खोलने के साथ चौमूं में ट्यूशन क्लासेस स्टार्ट कर रही है तथा शीतल पब्लिक को अडॉप्ट किया है । कंपनी के डायरेक्टर ने बताया की कंपनी स्कूल में कई नवाचार करेगी। बिल्डिंग रिनोवेशन के साथ-साथ कंपनी विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के माता-पिता को कई लाभ देगी। कंपनी प्रवेश शुल्क के साथ-साथ शिक्षण शुल्क, बुक्स, स्कूल पोशाक में 15% की छूट को सीधे माता-पिता के बैंक खाते में जमा करेगी। शीतल पब्लिक स्कूल पिछले 20 वर्षों से संचालित है। क्षेत्र का पहला स्कूल राजस्थान स्काउट एंड गाइड से मान्यता प्राप्त है। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी बनकर के समाज में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। 

कंपनी के डायरेक्टर ने भविष्य में आने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर शीतल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमावत, कलावती,ममता, ललित कुमार शर्मा, कृष्णकांत ,नानगराम लांबा तथा अन्य गणमान्य महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments