धूकलखेड़ा विद्यालय में औषधीय महत्व के 21 पौधे रोपित कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

राजसमंद  (संस्कार सृजन) आमेट उपखण्ड क्षेत्र की खाखरमाला ग्राम पंचायत की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धूकलसिंहजी का खेड़ा  विद्यालय विकास समिति के सदस्यों, शिक्षकों एवम विद्यार्थियों ने नव प्रेषित विद्यार्थियों के नाम से 21 औषधीय महत्व एवं सजावटी पौधे रोपित कर प्रकृति रक्षण का संदेश दिया । 

प्रकृति प्रेमी शिक्षक कैलाश सामोता रानीपुरा ने बताया हरित विद्यालय अभियान के तहत विद्यालय स्तर पर "एक विद्यार्थी, एक पौधा" अभियान की शुरुआत की गई है | जिसमें विद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों के हाथ से एक-एक पौधा रोपित करवाया जा रहा है। विद्यालय परिसर में पत्थरचट्टा, तुलसी, एलोवेरा, नागफनी, कैक्टस, गुड़हल तथा गैंदा प्रजाति के औषधीय एवम सजावटी पौधे बच्चों के हाथ से रोपित करवाकर विद्यालय परिसर की सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया । साथ ही प्रत्येक विद्यार्थी को गमलों में रोपित पौधों की सुरक्षा का जिम्मा भी दिया गया । 

इस अवसर पर संस्था प्रधान मनोज विश्नोई, रोशन चौधरी, अशोक कुमावत ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावक प्रभु लाल सुथार को बीलपत्र का फल भेंटकर आदर सत्कार दिया । इस अवसर पर संस्था प्रधान मनोज विश्नोई ने कहा कि प्रकृति में ही परमात्मा का वास होता है, इसलिए प्रकृति की रक्षा के लिए सतत रूप से वृक्षवर्धन करते रहे । शिक्षण सत्र 2023 24 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों सपना कंवर, तनीषा सालवी, गायत्री सालवी, अभिजीत सुथार, ईश्वरलाल, सोनू सालवी, गीता रेगर, प्रिंस वैष्णव के हाथों से पौधारोपण करवाया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति सदस्य नारायण लाल सालवी, उदय लाल सालवी, दीपक सालवी, मीरा बाई अनची बाई, शीला कुमारी, चेतना सुथार, कुसुम सालवी, इंदिरा सालवी, अनीता सालवी, कैलाश सालवी सहित विधालय विकास समिति के सदस्य उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments