फाइटर फिल्म में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगी जयपुर की उषा श्री

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) वरिष्ठ अभिनेत्री और कथक नृत्य गुरु उषा श्री बॉलीवुड की एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगी | ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ हाल ही में "फाइटर" फिल्म की शूटिंग पूरी करके मुंबई से जयपुर लौटी हैं |

उषा श्री ने बातचीत के दौरान बताया कि मैंने इस फिल्म में अक्षय ओबराय की मां का किरदार निभाया है | फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद है, जिन्होंने हाल ही में "पठान" फिल्म रिलीज की है | फाइटर फिल्म जनवरी 2024 में सिनेमा हॉल में रिलीज होगी | इस फिल्म में बतौर आर्टिस्ट काम करने वाली उषा श्री राजस्थान से इकलौती आर्टिस्ट हैं |

फाइटर फिल्म के अलावा जल्द ही उषा श्री सनी देओल की फिल्म "सूर्या" एवं "जोरा" सोनाक्षी सिन्हा के साथ वेब सीरीज "दहाड़" में नजर आएंगी | अभी हाल ही में डिंपल कपाड़िया के साथ वेब सास बहू और फ्लेमिंगो वेब सीरीज में नजर आ रही है | इधर राजस्थानी फिल्म "नानेरा" में भी मुख्य भूमिका निभाई है,जो कई अवार्ड जीत चुकी है | उषा श्री ने अपने  फिल्मी कैरियर की शुरुआत 1994 में फिल्म "करण अर्जुन" से की थी | इसमें एक ग्रामीण महिला का किरदार निभाया था | अभी तक कई सीरियल्स में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुकी हैं |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments