जन्म दिवस पर छात्रावास को किया 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) धाभाईयो की ढाणी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार गौड़ (सैनी) ने समाज हित में सराहनीय पहल करते हुए प्रस्तावित फुले छात्रावास निर्माण के लिए अपने जन्म दिवस पर 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग कर युवाओं के भविष्य निर्माण में अपनी अहम् व महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने के लिए स्वयं ने आगे आकर समाज के सामने एक नायाब उदाहरण प्रस्तुत किया है। 

छात्रावास निर्माण समिति के प्रवक्ता मनोज राकसिया ने बताया कि 15 जून को मनोज गौड़ के जन्म दिवस की बधाई देते हुए छात्रावास के लिए जन्म दिवस पर सहयोग करने के लिए प्रेरित किया तो उन्होंने तुरंत आगे आकर समाज के युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए 21 हजार रुपए का सहयोग करने की घोषणा की । 

उल्लेखनीय है कि मनोज गौड़ छात्रावास निर्माण समिति में संगठन मंत्री के रूप में भी अपना दायित्व बखूबी निभा रहे हैं। छात्रावास के लिए की गई घोषणा पर छात्रावास निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए जन्म दिवस की बधाई देते हुए आर्थिक सहयोग करने पर आभार जताया है |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments