पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी पहुंचे हुनर का हाट कार्यक्रम में

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) घिनोई ग्राम पंचायत में समुत्कर्ष स्वावलंबन महोत्सव में आज प्रथम सत्र में पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी एवं सी आर मीणा खंड विकास अधिकारी रेनवाल का मार्गदर्शन एवं उद्बोधन हुआ। 

पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने उद्बोधन में कहा कि महिलाएं समूह बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं | यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है | राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा तत्पर है और रहेगी।

सी आर मीणा खंड विकास अधिकारी रेनवाल ने उद्बोधन में कहा कि आज महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों की तुलना में सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रही हैं। यह बहुत ही खुशी की बात है। 

द्वितीय सत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. श्रवण  बराला ने भाग लिया। महिलाओं का हौसला अफजाई करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हर काम की शुरुआत छोटे-छोटे कार्य से होती है। उन्होंने अपने परिवार / कार्य की शुरुआत को कहानी के रूप में सुनाई। जिस से सबको प्रेरणा मिलती है कि हमेशा व्यक्ति को सकारात्मक सोचते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए। अर्जुन लाल जांगिड़ निदेशक गुरुकुल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल  निदेशक ने कहा कि हमारी ग्राम पंचायत में इस प्रकार हुनर का हॉट का यह पहला कार्यक्रम है में और मेरी संस्था ऐसी गतिविधियों के लिए हमेशा महिलाओं के साथ में है। 

इस अवसर पर न्यूरो थेरेपीस्ट कल्याण सहाय गुर्जर पूर्व फौजी के द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इससे पूर्व अतिथियों का पूर्विका स्वावलंबन केंद्र एवं नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।

प्रबंधक एवं व्यवस्थापक अंशु शर्मा , शशिकला शर्मा ने हुनर के हॉट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments