जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर में शनिवार सुबह 7 बजे 9 साल का बच्चा अक्षित 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। वह बोरवेल में करीब 70 फीट की गहराई में फंसा हुआ था। 6 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वह बोरवेल के अंदर 7 घंटे रहा।
सिविल डिफेंस और NDRF की टीम ने लोहे के जाल की मदद से उसे बाहर निकाला। यह जाल अक्षित की पीठ के पास से होता हुआ नीचे जाकर खुल गया। यह ऐसा जाल है जिस पर अक्षित बैठ सकता था या फिर वह अपने दोनों पैर उस पर रख सकता था। बाहर निकालकर अक्षित को अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
छुटि्टयों में मामा के घर आया था अक्षित - घटना जयपुर के जोबनेर थाना क्षेत्र की है। कुड़ियों का बास का रहने वाला 9 साल का अक्षित उर्फ लक्की गर्मियों की छुटि्टयों में अपने मामा के यहां आया हुआ था। भोजपुरा कलां में मामा के घर के पास ही खेत में बोरवेल बना हुआ था। सुबह उठने के बाद वह खेलते-खेलते बोरवेल के पास चला गया। अचानक उसका पैर फिसला और वह बोरवेल में 70 फीट की गहराई में फंस गया। घरवालों को काफी देर तक अक्षित नहीं दिखा तो उसे ढूंढना शुरू किया। इस बीच बोरवेल से कुछ हलचल हुई। अक्षित की आवाज आ रही थी। तब घरवालों को हादसे का पता चला। उन्होंने फौरन प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
बोरवेल में CCTV लगाया गया, बच्चे की हालत नॉर्मल थी - घटना की जानकारी पर SDRF की टीम सुबह 8 बजे गांव पहुंची। सबसे पहले बोरवेल में CCTV कैमरा लगाया गया, ताकि बच्चे की मॉनिटरिंग की जा सके। इसके बाद बच्चे को ऑक्सीजन पहुंचाया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान उसकी स्थिति सामान्य थी। सिविल डिफेंस के डिप्टी कमांडेंट अमित ने बताया- बच्चे से लगातार बात की जा रही थी। बच्चे के माता-पिता की बात भी कराई जा रही थी। अच्छी बात यह थी कि बच्चा रिस्पॉन्ड कर रहा था। वह बेहोशी की हालत में नहीं था। नीचे काफी गर्मी थी, इसलिए उसके लिए पानी और जूस की व्यवस्था की गई थी।
पैरलल गड्ढा भी खोदा गया था - रेस्क्यू टीम प्लान बी के तहत बच्चे को बाहर निकालने के लिए बोरवेल के पास एक गड्ढा भी खोदा जा रहा था। इस पैरलल गड्ढे की मदद से अक्षित जिस हाइट पर फंसा हुआ है, वहां तक पहुंचने की योजना बनाई गई थी। हालांकि जाल के सहारे ही उसे बाहर निकाल लिया गया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments