जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
टोंक (संस्कार सृजन) टोंक जिला माली (सैनी) समाज के आगामी 7 मई को आयोजित होने वाले राजनीतिक सम्मेलन की रणनीति को लेकर जिला माली (सैनी) समाज की जिला कार्यकारिणी एवं तहसील अध्यक्ष की मीटिंग शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा फुले छात्रावास महादेवाली में जिलाध्यक्ष कैलाश मोरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से राजनीतिक सम्मेलन कार्यक्रम का संयोजक शिक्षाविद व पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सिगोंदिया को बनाया गया।
राजनीतिक सम्मेलन की रणनीति को लेकर टोंक जिला माली समाज अध्यक्ष कैलाश मोरी ने कार्यक्रम आयोजन हेतु कमेटी गठित करने का प्रस्ताव रखा। जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षाविद एवं पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सिंगोदिया को कार्यक्रम का संयोजक चुने जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें सर्वसम्मति से पारित किया गया।
मीटिंग में जिला उपाध्यक्ष नारायण सांखला ने सम्मिलित करते हुए कहा कि राजनीतिक सम्मेलन के लिए लोगों को जागृत करना होगा । इसके साथ ही कार्यक्रम को फंड की भी आवश्यकता होगी ,वही युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामअवतार टांक ने कहा कि अच्छे काम के लिए कभी भी नकारात्मक विचार नहीं रखें ,और हर तहसील अध्यक्ष को इस कार्यक्रम से जोड़ें तब जाकर कार्यक्रम सफल हो सकेगा। समाजसेवी पार्षद राहुल सैनी ने कार्यक्रम के लिए जिला मुख्यालय से दो सहसंयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा गया और बताया कि हर गांव कस्बा में जाकर समाज के लोगों को जोड़कर कार्यक्रम में भागीदार बनाएं। मीटिंग में उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक आवाज में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए टोंक सदर अध्यक्ष अखिलेश सैनी और पूर्व सदर अध्यक्ष शंकरलाल धुवारिया को सहसंयोजक चुना गया। विष्णु सैनी ने कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए राजनीति में आगे बढ़ना आवश्यक है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
जिला कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करते हुए राजनीतिक सम्मेलन कार्यक्रम के संयोजक शिक्षाविद कमलेश सिंगोदिया ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में समाज की आवाज को बुलंद करने के लिए समाज को एक मंच पर रखना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मैं संयोजक होने के नाते समाज के इस कार्यक्रम को अपने तन मन धन से सफल बनाने का प्रयास करूंगा इसके लिए मुझे समाज की माताओं, बहनों और बुजुर्गों, युवा साथियों का कीमती समय और आशीर्वाद की आवश्यकता है।
मीटिंग में पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश आर्यवीर, जिला महामंत्री सीताराम अजमेरा, रामप्रसाद बागड़ी, जिला उपाध्यक्ष हरिनारायण सैनी बालीथल, टोंक तहसील अध्यक्ष मोहनलाल बागड़ी, नगरफोर्ट तहसील अध्यक्ष जगदीश सैनी धुवां, जिला मंत्री रामस्वरूप जीनवाल हेमराज सैनी नयागांव, पीपलू तहसील अध्यक्ष कैलाश कच्छावा, राष्ट्रीय फुले बिग्रेड जिलाध्यक्ष अजय सांखला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ( बबलू टैंकर), छात्रावास अध्यक्ष लक्ष्मी सैनी, पूर्व सदर अध्यक्ष चौथमल निवाईवाल, पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणु भाटी, दिनेश सैनी, दीपक सैनी, कमलेश सैनी सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे |
रिपोर्ट : अशोक सैनी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments