आर एन नोवाल फाउंडेशन द्वारा सात दिवसीय निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श शिविर का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष में आर एन नोवाल फाउंडेशन द्वारा सात दिवसीय निशुल्क रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक औषधीय काडा वितरण एवं निशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श शिविर का शुभारंभ आरोग्य योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सालय, आरोग्य भवन, ओम विहार जयपुर रोड चौमूं में हुआ ।


शिविर का उद्घाटन जलदाय मंत्री राजस्थान सरकार के विशिष्ट सचिव डॉ. अशोक कुमार एवं पुलिस उप अधीक्षक परमिंदर सिंह ( साइबर क्राइम) जयपुर ने भगवान धन्वंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया |

डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि आयुर्वेदिक औषधि, जड़ी बूटियां व प्राकृतिक चिकित्सा को अपने जीवन में अपनाकर व्यक्ति का जीवन स्वस्थ रह सकता है । इस अवसर पर परमिंदर सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए |

चिकित्सा शिविर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक औषधिय काढ़ा जो कि मौसमी बीमारियों में अत्यधिक लाभदायक है | इसमें कई प्रकार की जड़ी बूटियों का समावेश किया गया है | इसमें वृंदा, अमृता, लौंग , सौंठ , इलायची, कालीमिर्च, पीपल ,दालचीनी, जायफल, जावित्री, मधु यष्टि, हरिद्रा, गो जीवा ,तालीसपत्र ,वसा पत्र, आमलकी ,गुड आदि अनेक प्रकार की औषधियों का निश्चित मात्रा में मिश्रण करके काढ़ा बनाया गया है | 

आर एन नोवाल फाउंडेशन के चेयरमैन रामनिवास नोवाल ने बताया कि शिविर 13 अप्रैल तक चलेगा | इसका समय प्रातः 8 से 12 बजे तक रहेगा | इसमें निशुल्क औषधीय काढा वितरण किया जाएगा व प्राकृतिक चिकित्सा का निशुल्क परामर्श दिया जाएगा |

इस दौरान समाज सेवी प्रेम सिंह सोलंकी ,श्याम भक्त संघ चौमूं के अध्यक्ष पंकज कानूनगो, एडवोकेट पवन कुमार शर्मा, खेमचंद सैनी, मंगल यादव, साधु राम गुर्जर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments