मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा अपने करियर के पहले फाइनल में

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) एटीएक्स ओपन को नया डब्लूटीए सिंगल चैंपियन मिलना तय है, क्योंकि मार्टा कोस्ट्युक और वारवरा ग्राचेवा ने अपने पहले करियर फाइनल में प्रवेश किया है। कॉस्ट्युक और ग्राचेवा ने अपने सेमीफाइनल में क्रमश: डेनियल कोलिन्स और कैटी वोलिनेट्स को हराकर फाइनल में एंट्री की है। पहले सेमीफाइनल में आठवीं सीड यूक्रेन की कॉस्ट्युक ने चौथी सीड अमेरिका की कोलिन्स को 6-4, 6-3 से हरा दिया। 20 वर्षीय कॉस्ट्युक टूर लेवल पर अपने पिछले चार सेमीफाइनल में पहुंची, लेकिन उससे आगे नहीं बढ़ सकी थीं।

कॉस्ट्युक ने यहां 2022 की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट कोलिन्स के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में 84 मिनट में जीत दर्ज की। उन्होंने सात ब्रेक अंकों में चार बार कोलिन्स की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस सिर्फ एक बार गंवाई।

वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में 22 वर्षीय ग्राचेवा ने 21 वर्षीय वोलिनेट्स को तीन सेटों के संघर्ष में 6-4, 5-7, 6-4 से पराजित किया और फाइनल में पहुंच गयीं। निर्णायक सेट में 2-4 से पिछड़ने के बावजूद ग्राचेवा ने लगातार चार गेम जीते और दो घंटे 24 मिनट में मैच समाप्त किया।

मॉन्टेरी ओपन गार्सिया और वेकिच के बीच फाइनल :-

विश्व की पांचवें नंबर की खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने चौथी सीड एलिस मर्टेन्स को मॉन्टेरी ओपन के सेमीफाइनल में 6-3, 6-4 से हराकर सत्र के अपने दूसरे फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताब के लिए उनका मुकाबला क्रोएशिया की डोना वेकिच से होगा, जिन्होंने चीन की झू लिन को हराकर 2023 के अपने पहले फाइनल में जगह बनाई है।

वेकिच ने 9 में से 5 मुकाबले जीते :-

वेकिच ने गार्सिया के खिलाफ 9 मुकाबलों में से पांच जीते हैं। उनकी आखिरी भिड़ंत 2021 में टोक्यो ओलंपिक में हुई थी। गार्सिया ने बेल्जियम की मर्टेन्स के खिलाफ 33 विनर्स लगाए। जबकि मर्टेन्स 17 विनर्स ही लगा सकीं। मर्टेन्स को गार्सिया के लगातार दबाव के आगे संघर्ष करना पड़ा। 29 वर्षीय गार्सिया अपने दूसरे मॉन्टेरी फाइनल में पहुंची हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments