इस लड़की ने एक साल में तीन राज्यों की न्यायिक सेवा परीक्षा में लहराया परचम

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

फरीदाबाद (संस्कार सृजन) पलवल के गांव सिहोल की रहने वाली नेहा सिंह ने एक साल के अंदर तीन राज्यों की न्यायिक सेवा परीक्षा में परचम लहराने में कामयाब रही है। हाल ही में उसका चयन दिल्ली न्यायिक सेवा में हुआ है। नेहा सिंह को 19वी रैंक मिली है।

वर्तमान में वह हरियाणा में सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) कम जुडिशल मजिस्ट्रेट के पद पर पलवल में कार्यरत हैं और उनकी ट्रेनिंग चंडीगढ़ में चल रही है। इनके पिता श्याम सिंह करनाल नगर िनगम में एसई के पद पर कार्यरत हैं। तीन बहन एवं एक भाई में नेहा दूसरे नंबर की बेटी है। वर्तमान में वह परिजनों के साथ सेक्टर 16ए में रहती हैं।

नेहा के पिता एसई श्याम सिंह ने बताया कि बेटी नेहा सिंह ने दिल्ली की न्यायिक सेवा में सफलता हासिल की है। उसे उन्नीसवां स्थान प्राप्त किया है। इस परीक्षा का परिणाम 24 मार्च को घोषित किया गया था। खास बात यह है कि नेहा इससे पूर्व मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में चयनित हुईं और हरियाणा न्यायिक सेवा में 9वें स्थान पर सफलता प्राप्त कर चुकी हैं। नेहा ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में राजीव गांधी नेशनल ला यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली में न्यायिक सेवा की तैयारी की।

अप्रैल 2022 में पहले चयन मध्य प्रदेश न्यायिक सेवा में हुआ। अक्टूबर 2022 में हरियाणा में भी सफल रही। अब उनका चयन दिल्ली में हुआ है। नेहा की मां भारती सिंह गृहिणी हैं। जबकि दादा रिटायर्ड हेडमास्टर हैं। नेहा की 2 बड़ी बहने और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन वसुंधरा सिंह और छोटी तन्या सिंह भी सिविल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। जबकि भाई अनुराग सिंह लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments