छोटे भाई के साथ जा रही युवती से सरेराह छेड़छाड़

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में सरेराह एक युवती से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वह छोटे भाई के साथ घर जा रही थी। कार सवार लड़कों ने युवती के साथ गंदी हरकत की। जवाहर सर्किल थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर छेड़छाड़ करने वाले लड़कों की तलाश कर रही है।


पुलिस ने बताया कि टोंक रोड निवासी 21 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 8 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह अपने छोटे भाई के साथ घर जा रही थी। WTP के पीछे सर्विस लाइन से जाते समय सरेराह उसके साथ छेड़छाड़ की गई। कार सवार तीन-चार लड़के आए। कार सवार लड़कों ने उसके साथ गंदी हरकत की। शोर मचाने पर सभी कार में बैठकर तेजी से फरार हो गए। पीड़िता ने थाने जाकर कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस कार सवार लड़कों की तलाश के साथ ही आसपास लगे CCTV फुटेजों को भी खंगाल रही है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments