जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दिल्ली (संस्कार सृजन) उड़ान के दौरान पैसेंजर की बदतमीजी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट को सोमवार सुबह एयरपोर्ट लौटना पड़ा। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से लंदन जा रही AI-111 फ्लाइट में एक पैसेंजर क्रू मेंबर्स से लड़ने लगा। उनके साथ मारपीट की। 2 क्रू मेंबर्स को चोटें आई हैं।
एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ने सोमवार सुबह 6.30 बजे लंदन के हीथ्रो के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के बाद पैसेंजर ने बदतमीजी शुरू कर दी थी। विमान में स्टाफ ने उसे बार-बार चेतावनी दी पर पैसेंजर लगातार बुरा बर्ताव करता रहा। उसने दो केबिन क्रू मेंबर्स को चोट भी पहुंचाई। इसके बाद सुबह 10.30 बजे फ्लाइट दिल्ली लौट आया।
एयरलाइन ने यात्री के खिलाफ दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर शिकायत की। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। एयरलाइन ने पूरी घटना को लेकर बाकी के पैसेंजर्स को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि लंदन जाने के लिए इसी फ्लाइट को रिशेड्यूल किया गया है।
पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था विमान :-
फ्लाइट को रीयल टाइम ट्रैक करने वाला ऐप Flightradar24 के मुताबिक, जिस समय एयर इंडिया के विमान को दिल्ली वापस लाने का फैसला किया गया, तब वह पाकिस्तान के पेशावर के नजदीक उड़ान भर रहा था।
एयर इंडिया के CEO ने कहा- हर दिन कंप्लेन मिलती हैं :-
एयर इंडिया के CEO कैंपबेल विल्सन ने फरवरी में एक इंटरव्यू में कहा था कि एयरलाइन क्रू को अक्सर ड्यूटी के दौरान पैसेंजर्स के दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ता है। कोई ऐसा दिन नहीं है, जब हमें ऐसी रिपोर्ट नहीं मिलती हो। फ्लाइट में पैसेंजर्स के व्यवहार में गिरावट आई है। इसमें डेकोरम की जरूरत है। उन्होंने इसके लिए एयरलाइन कानून में बदलाव का भी सुझाव दिया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments