जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का 36 वाँ दीक्षान्त समारोह स्थानीय आई.एस.आई.एम. सेक्टर 12, महावीर मार्ग मानसरोवर, जयपुर के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य समारोह इग्नू मुख्यालय मेैदानगढ़ी नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि रही।
जयपुर एवं जोधपुर क्षेत्रीय केन्द्रों के लिए जयपुर स्थित इग्नू के क्षेत्रीय केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजीव जैन रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन सरस्वती वन्दना तथा इग्नू कुलगीत के साथ हुआ।
अतिथियों का स्वागत करते हुए वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. ममता भाटिया ने बताया कि क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययन केन्द्रों के सहयोग से छात्रों में ज्ञान रूपी गंगा का प्रवाह निरन्तर बढ़ रहा है। दीक्षांत समारोह, विष्वविद्यालय एवं उसके विद्यार्थियों के लिए सुखमय क्षण होता है। 36वें दीक्षांत समारोह में क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के दो विद्यार्थियों अशोक कुमार, एम एस डब्ल्यू पाठ्यक्रम एवं हर्षिता सिंह बी बी ए आर एल पाठ्यक्रम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस 36वें दीक्षांत समारोह में पूरे भारत में 270819 विद्यार्थियों को तथा क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के अंतर्गत 4264 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई जिसमे (सर्टिफिकेट कोर्स -648 ,डिप्लोमा कोर्स -1433स्नातक- 1423,व स्नातकोत्तर-705, ) शामिल हैं।
हाल ही में इग्नू ने माइग्रेशन एवं डायस्पोरा स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, मास्टर्स इन काॅरपरेट सोषल रिस्पाॅस्बीलिटी जैैसे पाठ्यक्रम प्रारंभ किया हैं, जो इस तरह के नवीन एवं गूढ विषयों को समझने में अत्यन्त लाभदायक सिद्व हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्नात्कोत्तर स्तर पर नवीन विषय जैसे एम.ए. स्तर पर ज्योतिष, संस्कृत, उर्दू, पर्यावरण विज्ञान, पत्रकारिता, जेंडर स्टडिज.और हिन्दी व्यावसायिक लेखनजैसे विषय प्रारंभ किए गए हैं, जो राजस्थान में लोकप्रिय हो रहे हैं। इग्नू ने अनेक पाठ्यक्रमों को पूर्णतः ऑनलाइन रुप से प्रारम्भ किया हैं, जिनमें एम.बी.ए. , बी.सी.ए. , एम.सी.ए. , पत्रकारिता सहित लगभग 24 पाठ्यक्रम सम्मिलित हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजीव जैन ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुआ कहा कि शिक्षा का समाजिक और आर्थिक विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा के लिए उम्र कभी बाधक नहीं होती है और यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर प्राप्त की जा सकती है। दूरस्थ शिक्षा इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, इसके साथ साथ उन्होनें बताया की मनुष्य को अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण और दायित्व बोध को समझते हुए ढृढ़ निश्चयी होना चाहिए । जब आप संकल्पित होकर कोई कार्य करेंगे तो उस कार्य के पूर्ण होने में कभी कोई संदेह नही हो सकता है।
प्रो.जैन ने आगे कहा कि असफलताएँ मनुष्य को निराश करने के लिए नहीं होती हैं बल्कि ये ही असफलताएँ हमारी सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। इसलिए असफलताओं से मनुष्य को कभी भी घबराना नही चाहिए। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से आज सभी के लिए सहज रुप से शिक्षा उपलब्ध है । बस आवश्यकता है तो केवल व्यक्ति की जिज्ञासु प्रवृति की, और आत्मसंकल्प की। डाॅ. अब्दुल कलाम को याद करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता की कुंजी संकल्पित समर्पण में ही छुपी है। निरंतर अभ्यास से ही व्यक्ति निपुण हो सकता है। ग्रोस एनरोलमून्ट रेश्यो बढाने मे इग्नू का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है ।
इग्नू के बारेे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन है, जो इतनी बडी़ संख्या में हर आयु वर्ग के शिक्षार्थियों के लिए देश मे ही नहीं अपितु विदेशोंतक शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहा है। अपने उद्बोधन का समापन उन्होंने चारित्रिक प्रधानता पर ज़ोर देते हुए कहा कि व्यक्ति का चरित्रवान होना सबसे आवश्यक है। व्यक्ति जब चरित्रवान होता है, तो उस व्यक्ति के आस पास संसार की समस्त अच्छाइयाँ स्वतः ही एकत्रित होने लगती है। एक चरित्रवान व्यक्ति समाज में सदैव सम्माननीय होता है, और सरस्वती कि कृपा उस पर बनी रहती है।
समारोह का समापन सभी सफल विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान करने के साथ हुआ | क्षेत्रीय केन्द्र की सहायक क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. इन्दू रवि के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डाॅ. शेर सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, डाॅ. पवन कुमार ,सहायक कुलसचिव क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर सहित सम्पूर्ण स्टाॅफ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments