जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) उदयपुरिया मोड चौमूं स्थित निजी विश्वविद्यालय “यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट”(यू.ई.एम), जयपुर में आज प्रात: 10 बजे से विश्विद्यालय चौमूं, जयपुर कैंपस में विशाल "द जयपुर मेगा जॉब मेला - 2023" का आयोजन किया जायेगा। "द जयपुर मेगा जॉब मेला - 2023" राजस्थान सरकार- कौशल विकाश, रोजगार और उद्यमिता विभाग व यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यू.ई.एम), जयपुर के सयुंक्त तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा।
यूनिवर्सिटी उप निदेशक -प्रोजेक्ट संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया की आज आयोजित होने वाला "द जयपुर मेगा जॉब मेला - 2023 " देश के सबसे बड़े प्लेसमेंट अवसरों में से एक होगा, जहाँ संपूर्ण देशभर से लगभग 60-70 शीर्ष कंपनियां एक ही छत/प्लेटफॉर्म के निचे फ्रेशर्स की भर्ती करेंगी और उन्हें एक ही दिन में लगभग 500 से अधिक जॉब ऑफर (रोजगार के अवसर) प्रदान किए जाएंगे। अग्रवाल ने कहा की यूनिवर्सिटी में हर वर्ष कैंपस में मेगा जॉब मेला का आयोजन करता रहता है जहाँ प्रदेशभर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जाते है।
यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट प्रो. डॉ बिस्वजोय चटर्जी ने बताया की राजस्थान सरकार- कौशल विकाश, रोजगार और उद्यमिता विभाग व यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यू.ई.एम),जयपुर द्वारा 02 मार्च 2023 आयोजित किया जाने वाला विशाल “द जयपुर मेगा जॉब मेला-2023 ” में संपूर्ण प्रदेश भर के स्नातक और डिप्लोमा छात्र जो प्लेसमेंट व साक्षात्कार में भाग लेना चाहेगा वह ऑनलाइन https://Jobmela.uem.edu.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकता है और साथ ही निम्न नम्बरों 9831883131, 9339879767, 7003966571, 9830534001, पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता या अन्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकता है। "द जयपुर मेगा जॉब मेला-2023" में शामिल होने वाले विद्यार्थिओं की एंट्री नि:शुल्क होगी और इसमें किसी भी रूप में कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
यूनिवर्सिटी प्रेसिडेंट प्रो. डॉ बिस्वजोय चटर्जी ने कहा की "द जयपुर मेगा जॉब मेला-2023 " में " छात्रों को भर्ती करने व जॉब ऑफर प्रदान करने वाली लगभग 60-70 से अधिक कंपनियों में से कुछ निम्नानुसार हैं:- आर्डेन टेलीकॉम प्रा लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक, ब्रिस्किमाइंड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्रा लिमिटेड, मयूर यूनिकोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, पुखराज हेल्थकेयर प्रा. लिमिटेड, टेलीपरफॉर्मेंस, स्टार्टबिट आईटी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, सुमेधा सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड, ऐक्सिस बैंक, हायरिंग टेक, विमर्स इन्फोटेक इंडिया, महिंद्रा फायनांस, बर्गर फार्म आदि।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments