Rashifal: आज 9 मार्च का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 09 मार्च 2023 को गुरुवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 09 मार्च 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष - मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। भागदौड़ की भी अधिक रहेगी। 

वृष - मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु फिर भी व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।  लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विदेश जाने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से मतभेद रहेंगे। 

मिथुन - आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।  सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबारी कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। 

कर्क - मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें।  धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। 

सिंह - वाणी में मधुरता रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा।  किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद रहेगी। 

कन्या - मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।  आय में वृद्धि होगी, परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक विवाद की स्थिति बनेगी। 

वृश्चिक - मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति एवं आपसी सदभाव रहेगा।  नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि भी होगी। नए कारोबार की शुरुआत होगी। 

तुला - मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, परन्तु भागदौड़ अधिक रहेगी।  किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे। 

धनु - संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन के साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर - मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। परिवार से दूर भी रह सकते हैं। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी होगी। 

कुंभ - मन परेशान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आयात-निर्यात के कारोबार की शुरुआत हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरा होने के योग हैं। (

मीन - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी, परन्तु शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।  परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments