Rashifal: आज 7 मार्च का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 07 मार्च 2023 को मंगलवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 07 मार्च 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष - मन प्रसन्न तो रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।  परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। 

वृष - संयत रहें। क्रोध से बचें।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन - मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी।  कारोबार में परिश्रम में कमी आएगी। किसी नये कारोबार की योजना बन सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। 

कर्क - वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं।  सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय बढ़ सकती है। लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। 

सिंह - मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।  आय में वृद्धि होगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

कन्या - आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा।  शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। सुखद समाचार मिलेगा। 

तुला - मन अशान्त रहेगा। संयत रहें।  व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परन्तु जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी मित्रा के सहयोग से नए कारेाबार की शुरुआत करेंगे।

वृश्चिक - मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।  तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां भी आ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

धनु - मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।  मन परेशान भी हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। 

मकर - मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें।  मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। सम्पत्ति से आय बढ़ सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी |

कुंभ - मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें।  जीवनसाथी का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है। 

मीन - किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार में भी कठिनाइयां आ सकती है। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments