जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) राजस्थान के सीकर जिला स्थित बाबा खाटूश्याम का मंदिर भक्तों के दर्शनों के लिए 7 और 8 मार्च को बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। श्री श्याम मंदिर कमेटी ने आदेश जारी कर दिए है।
राजस्थान के सीकर जिला स्थित बाबा खाटूश्याम का मंदिर भक्तों के दर्शनों के लिए 7 और 8 मार्च को बंद रहेगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने आदेश जारी कर बताया कि 7 मार्च को होली पर्व पर बाबा श्याम की विशेष सेवा पूजा की जाएगी। फिर 8 मार्च को बाबा श्याम का तिलक किया जाएगा। ऐसे में बाबा खाटूश्याम का मंदिर 7 और 8 मार्च को दर्शनों के लिए बंद रहेगा। बाबा खाटूश्याम के मंदिर में 9 मार्च को सुबह 5:30 बजे होने वाली मंगला आरती से भक्तों के लिए दर्शन शुरू होंगे।13 नवंबर 2022 को बंद कर दिया गया था
खाटूश्याम मंदिर में 8 अगस्त को हुई भगदड़ के बाद मंदिर और खाटू कस्बे में विस्तार के काम हुए। ऐसे में मंदिर को 13 नवंबर 2022 को बंद कर दिया गया था। 6 फरवरी से मंदिर दोबारा शुरू किया गया। खाटू श्याम मंदिर में हुए बदलाव के बाद अब भक्त 14 लाइनों के जरिए बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं। आम दिनों में भक्तों को मस्जिद 10 से 15 मिनट में ही बाबा श्याम के दर्शन हो रहे हैं। हालांकि इस बार मेले के दौरान भी भक्तों को बाबा श्याम के दर्शनों में डेढ़ घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगा।बता दें बाबा खाटू श्याम का लक्खी मेला इस बार 22 फरवरी से शुरू हुआ। जो 4 मार्च तक चला। इस मेले में इस बार करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। एकादशी के दिन तो सबसे ज्यादा करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments