राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में स्वयंसेविकाओं ने किया योगाभ्यास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमू में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रभारी सांवरमल जाट व डॉ. अभिलाषा जैमन  ने बताया कि चतुर्थ दिन की शुरुआत प्रार्थना सत्र से आरम्भ करने के उपरांत स्वयंसेविकाओं के द्वारा प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए गए । 

इसके पश्चात् योग शिक्षक डॉ. नानूराम जाट एवं लाडली फाउंडेशन की अध्यक्ष व एनएफसी गर्ल्स जिम ट्रेनर धर्मा नागा द्वारा स्वयंसेविकाओं को योगाभ्यास कराया गया |

जिसमें सूर्य नमस्कार से शुरुआत करते हुए वज्रासन, भुजंगासन,  मकरासन आदि आसनों का अभ्यास कराया । अनुलोम -विलोम, कपालभांति प्राणायामों का अभ्यास कराया एवं योग के महत्व के बारे में बताया | 

द्वितीय सत्र में श्रमदान करवाया गया। अंतिम सत्र में प्राचार्य डॉ. कविता गौतम की अध्यक्षता में एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सानिया यादव बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान, कोमल शर्मा बीए द्वितीय वर्ष ने द्वितीय स्थान एवं अनिशा जांगिड बीए प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायकों की भूमिका में डॉ.हंसा लुणायच, डॉ.रीना शक्तावत व डॉ. शाहिना परवीन रहे। इस दौरान डॉ.प्रीति सिंह एवं शिव सैनी भी उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments