डॉ. रमाकांत क्षितिज का महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के पुरस्कार के लिए हुआ चयन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) अमेठी मूल के निवासी डॉ. रमाकांत क्षितिज को महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी के पुरस्कार के लिए चयन किया गया है | डॉ. रमाकांत कल्याण मुंबई में रहते हैं, अभी तक इन्होने कई पुस्तकें लिखी हैं | जिनमे ' दर्पण की मुस्कान ' ' काश ! आठवीं संतान लड़की होती '  ' मुंबई में एक और समंदर ' प्रमुख हैं | 


डॉ. क्षितिज जहाँ हिन्दी में रचनाएं कर रहे हैं, वहीं अपनी माटी की भाषा अवधी में भी हाल ही में ' 'अइसन हमार गांव रहा ' शीर्षक से पुस्तक आई है | साहित्य अकादमी का पुरस्कार उनकी रचना ' जीवन संघर्ष ' जो की एक कहानी संग्रह है के लिए मिला है | इस पुस्तक के विमोचन की भी ख़ूब चर्चा हुई थी | इस पुस्तक का विमोचन श्मशान भूमि में किया गया था | डॉ. क्षितिज कहते हैं की भौतिक जीवन का संघर्ष श्मशान भूमि पर ही समाप्त होता है, वैसे भी श्मशान भूमि पर सभी को स्वज्ञान होता है. अर्थात मां सरस्वती यहाँ है, जहाँ सरस्वती माँ है उससे अच्छी जगह और क्या हो सकती है, किसी पुस्तक के विमोचन के लिए | उ

ल्लेखनीय है की इस पुस्तक का मराठी में अनुवाद हो चुका है, जो की जल्द ही प्रकाशित होगी | आर. के. पब्लिकेशन से प्रकाशित इस पुस्तक में मुंबई के आम आदमी की जहाँ कहानियां हैं | वही अमेठी के ग्रामीण जीवन से जुडी कहानियां हैं | डॉ. क्षितिज ने पुरस्कार के लिए माता पिता, मित्र, रिश्तेदार के साथ साथ महाराष्ट्र और अमेठी के लोगों के साथ दोनों जगह के माटी का आभार व्यक्त किया है | उनके पुरस्कार मिलने पर कल्याण मुंबई और अमेठी के बहुत से साहित्य प्रेमियों के साथ साथ आम जनमानस ने उन्हें बधाई दी है |

रिपोर्ट - विनोद कुमार दुबे 

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments