जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
राजसमंद (संस्कार सृजन) आमेट उपखंड क्षेत्र की खाखरमाला ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धूकलसिंहजी का खेड़ा में अध्यनरत कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन भामाशाह भगवान लाल सालवी की अध्यक्षता में किया गया ।
इस अवसर पर सभी विषय अध्यापकों ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में आत्मविश्वास, एकाग्रता, निर्भीक एवं अनुशासित होकर परीक्षा में अच्छे अंक अर्जित करने प्राप्त करने गुर बताएं । विदाई समारोह कार्यक्रम में भामाशाह भगवान लाल सालवी धूकलखेड़ा ने विद्यालय परिवार को ₹12,500 लागत का शुद्ध पेयजल फिल्टर सिस्टम युक्त आर ओ उपकरण भेंट किया तथा विद्यार्थियों को आठवीं बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी । विद्यालय परिवार ने भामाशाह सालवी का राजस्थानी पगड़ी पहनाकर सम्मान किया । वही विदाई कार्यक्रम में कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने सभी विदाई लेने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर श्रीफल, ऊपरना एवं पेन भेंट किया तथा विदाई ले रहे कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने विद्यालय के सभी कक्षा कक्षों के लिए 5 दीवार घड़ी भेंटकर विद्यालय के प्रति अपना लगाव प्रकट किया ।
इस अवसर पर संस्था प्रधान मनोज कुमार विश्नोई, भामाशाह प्रेरक शिक्षक कैलाश सामोता, रोशन लाल धायल, अशोक कुमार कुमावत, हुकम सिंह सोलंकी, रामचंद्र सालवी चेनराज पेंटर सहित विद्यालय विकास समिति के सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments