जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) जांगिड़ समाज महिला प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकारिणी का यहां जांगिड़ भवन में शपथ ग्रहण, फागोत्सव एवं गणगौर महोत्सव आयोजित हुआ।
आयोजित समारोह में अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण महासभा के महामंत्री सांवरमल जांगिड मुख्य अतिथि रहे । जबकि जिला अध्यक्ष सीकर हरिनारायण जांगिड चला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में कमला जांगिड जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ जिला सभा सीकर, बाबूलाल जांगिड पूर्व प्राचार्य कार्यकारी जिला अध्यक्ष जिला सभा सीकर, सीताराम जांगिड मुंडवाड़ा उप प्रधान महासभा दिल्ली, चौथमल जांगिड झड़ाया उप प्रधान महासभा दिल्ली, लालचंद जांगिड सबलपुरा कोषाध्यक्ष जिला सभा सीकर एवं कालूराम जांगिड़ खूड़ी बड़ी विशिष्ट अतिथि थे। प्रारंभ में विश्वकर्मा की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर सामूहिक आरती की । तथा मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया । कार्यक्रम की आयोजक महिला तहसील अध्यक्ष सुमन जांगिड ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया तथा बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महिला तहसील अध्यक्ष सुमन जांगिड पत्नि एडवोकेट श्रवण कुमार जांगिड (मांडण) सहित 11 सदस्यीय कार्यकारिणी को जिला अध्यक्ष हरिनारायण जांगिड ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में 5 से 13 वर्ष में प्रथम स्थान चार्वी जांगिड व द्वितीय स्थान रिशु जांगिड रही । इसी तरह बालिका वर्ग मे13 से 22 वर्ष में प्रथम स्थान पर प्राची जांगिड व द्वितीय स्थान पर मौसम जांगिड रही ।जबकि महिला ग्रुप में श्रीमती संजू पत्नी अविनाश जांगिड प्रथम व द्वितीय स्थान श्रीमती रंजना पत्नी मधुसूदन जांगिड (खरादी ) ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप से घूमर व गणगौर के परम्परागत गीतों पर नृत्य कर फूलों की होली खेली गई । कार्यक्रम में गिरधारी लाल सिधड़, जीवनण राम नरोदडा, बलराज मिषण ,चौथमल रोसावा, महावीर सिनवाली, बनवारी लाल झिलोया, सुरेश मिषण, भँवरलाल जाला, बजरंग मिषण, मुरारी लाल मांडण,बाबूलाल मांडण, एडवोकेट श्रवण कुमार मांडण, अजय कुमार मांडण, दामोदर मांडण, परमेश्वर आंतरौली हाल मुंबई, राजकुमार रोरु आदि मौजूद थे। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कमलाजांगिड ने आभार व्यक्त किया जबकि जयश्री जांगिड व निशा जांगिड़ ने संचालन किया।
रिपोर्ट : बाबूलाल सैनी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments