शहीद के वारिस को मिले नौकरी, न की देवर को:कालूराम झाझडिया

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

राज्य सरकार का शहीद के परिवार के हित में लिया फैसला जायज

प्रदेश की जनता कर रही गहलोत सर्कार का समर्थन

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अमरपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम झाझडिया ने वीरांगनाओं द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को गलत ठहराते हुए बताया कि शाहपुरा विधायक आलोक बेनीवाल की अनुशंसा पर 4 लाख रुपए  रोहिताश लाम्बा शहीद स्मारक निर्माण कार्य के लिए दिनांक 23/06/2020  को स्वीकृत कर दिए गए थे |

जबकि वीरांगना मंजू जाट सरकार पर यह आरोप लगा रही है कि शहीद स्मारक मैंने बनवाया है , इसके लिए सरकार ने कोई मदद नहीं की है | यह आरोप सरासर गलत है। 

अब तक सरकार से यह मिली है मदद :-

- वीरांगना को 50 लाख रूपये नगद अनुदान (25 लाख रूपये तत्काल सहायता तथा 25 लाख रूपये भूमि / मकान की ऐवज में |

- शहीद के माता-पिता के नाम से पोस्ट आफिस की मासिक आय योजना में 05 लाख रूपये जमा है। 

- वीरांगना के एक पुत्र है, जिसके लिए नियमानुसार नियोजन का अधिकार सुरक्षित है । शहीद के छोटे भाई (देवर) को नियोजन वीरांगना दिलवाना चाहती है, जो नियमों के तहत आश्रित की श्रेणी में नहीं आता है और देवर के नियोजन का नियमों में प्रावधान भी नही है ।

- सरकार के द्वारा शहीद के नाम से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविन्दपुरा, बासड़ी, शाहपुरा, जयपुर का नाम “शहीद रोहिताश लाम्बा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविन्दपुरा, बासड़ी, शाहपुरा, जयपुर" कर दिया गया है। 

- वीरांगना मंजू जाट को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम का निःशुल्क पास जारी किया हुआ  है । कुल मिलाकर राज्य सरकार की तरफ से अब तक शहीद के परिवार को अलग-अलग चेक के द्वारा 55 लाख रुपए नगद सहायता दी गई है। जानकारी के अनुसार सड़क की सैंक्शन निकल चुकी है जल्द ही रोड बनना भी शुरू हो जाएगी | (जैसा की कालूराम झाझड़िया ने बताया)

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments