जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) एनएच 52 स्थित सामोद पुलिया के पास सुबह एक तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी | लोग हॉस्पिटल ले जाने के बजाय मोबाइल से विडियो बनाने में लगे रहे | जबकि मानवता दिखाते हुए वहीँ से गुजर रहे चौमूं निवासी मनमोहन शर्मा ने अपनी स्कूटी से घायलों को सिद्धि विनायक हॉस्पिटल पहुँचाया |
![]() |
| घायल को हॉस्पिटल पहुँचाने वाला युवक मनमोहन शर्मा |
इसके बाद सूचना पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया । जहां पर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस थाने के एसआई रामपाल ने बताया कि मृतक की पहचान जयपुर मुहाना मंडी मीणों की ढाणी निवासी सचिन मीणा (22) पुत्र बाबूलाल मीणा के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर घायल मोहन मीणा का इलाज चल रहा है।
पुलिस घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर थाने ले आई। पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर की तलाश करने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार दोनों युवक खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर वापस जयपुर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामोद पुलिया के पास यह हादसा हुआ।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments