जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन के जायज कार्यों में लापरवाही सामने आने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ आमजन के कार्य त्वरित गति से निस्तारित किये जाएं।
मंत्री जूली ने अलवर सर्किट हाउस में मालाखेडा व अलवर उपखण्ड क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की फ्लैगशिप योजनाओं, विकास कार्यों आदि की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ विकास कार्यों को गति दी जाए तथा सभी ग्राम पंचायतों में ये कार्य निरन्तर जारी रहें। इस हेतु कार्यों की स्वीकृति त्वरित गति से करावे। मनरेगा से मॉडल खेल मैदान एवं मॉडल तालाब व एनिकेट विकसित करावें। कार्य स्वीकृति में लापरवाही बरतने वाले ग्राम विकास अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ताओं को निर्देशित किया कि विद्युत ट्रिपिंग नहीं होवे इसके लिए पुख्ता व्यवस्था करे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने निर्देश दिये कि स्वीकृत कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करावे तथा कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। प्रतिमाह विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। क्षेत्र के चिकित्सालयों में सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं रहे। आवश्यक उपकरणों आदि के प्रस्ताव तैयार करे। विधायक कोष के स्वीकृत कार्यों को किसी भी सूरत में लंबित नहीं रखे। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलवाने के प्रस्ताव तैयार करे। जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या उत्पन्न नहीं होवे इसके लिए विशेष कार्य योजना बनाकर उसको अमल में लाए। आमजन किसी भी रूप में पेयजल वितरण व्यवस्था से प्रभावित नहीं रहें। दिव्यांगजनों को बीपीएल के समान लाभ दिलवाए जाए। बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियन्ता,बीसीएमओ,सीबीईओ,जलदाय विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments