जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) दया दृष्टि फाउंडेशन द्वारा होटल द फर्न हैबिटेट में संगीतमय कार्यक्रम के साथ वरिष्ठ जन होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । समारोह में फाउंडेशन के परिचय, पिछले 1 वर्ष के कार्यकलाप तथा आगामी कार्यक्रमों पर डायरेक्टर पूनम खंगारोत व शिखा शर्मा ने प्रकाश डाला।

कार्यकारी निदेशक गोपाल शर्मा ने सदस्यता परिकल्पना प्रस्तुत की। अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा और उपाध्यक्ष निशा बंसल ने सभी का चंदन केसर तिलक लगाकर स्वागत किया। समारोह में ख्यातनाम गायक कलाकार सिराज खान,पारीक ब्रदर्स , प्रीति पुरोहित, जितेंद्र भारद्वाज, सीमा वालिया, शालू आदि ने सुमधुर संगीतमय प्रस्तुतियों से मनमोहक समाँ बांध दिया। वरिष्ठ जन अपने कुछ अच्छे पल हमारे साथ बिता सकें इसी उपलब्धि को लेकर यह आयोजन किया गया था ।

डायरेक्टर अलका चौधरी ने मुख्य संरक्षक गोपाल गुप्ता, ध्रुवदास अग्रवाल, नटवर लाल, शंकर सिंह, उषा श्री, शंकर गर्ग, पृथ्वीराज शर्मा, राज कुलदीप सिंह आदि आगंतुकों का आभार प्रकट करते हुए अन्य सदस्यों का भी आभार प्रकट किया। डायरेक्टर अलका जैन चौधरी ने अंत में सभी अगुंतको का धन्यवाद किया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069