जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
प्रतापगढ़ (संस्कार सृजन) देश के अलग-अलग हिस्सों में स्ट्रीट डॉग्स के बच्चों पर हमले के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। करीब 15 दिन पहले हैदरबाद में कुत्तों के हमले में हुई बच्चे की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। राजस्थान में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
हालांकि, ये घटना हैदराबाद वाली घटना से भी पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। यहां भी घर से खेलने निकले एक चार साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने भेड़ियों की तरह झुंड बनाकर हमला कर दिया था, लेकिन गनीमत रही कि समय रहते पहुंचे लोगों ने बच्चे को बच्चा लिया।
मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ का 9 फरवरी का है। जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले अखिलेश पाटीदार के 4 साल के बेटे चेतन पर कुत्तों ने हमला कर दिया था। घर से सुबह करीब 11 बजे खेलने के लिए निकले चेतन को पहले तो कुत्तों के झुंड ने घेर लिया फिर उसे दांतों से पकड़कर खींचने लगे। आवारा कुत्तों ने बच्चे को कई जगह से नोच खाया। उसके दोनों हाथ लहूलुहान हो गए। बच्चा जब जोर-जोर से चिल्लाया तो परिजन बाहर पहुंचे और उसे कुत्तों के मुंह से छुड़ाया।
परिवार का कहना है कि घटना हुए करीब एक महीने का समय बीत चुका है, लेकिन मासूम चेतन अभी खौफ में है। वो कुत्तों की आवाज सुनकर सहम जाता है। इसी तरह शहर के बाजार में निलेश सेठिया नाम के व्यक्ति पर 5 फरवरी को कुत्तों ने हमला कर दिया था। जानकारी के अनुसार जब वे दोपहर को खाना खाने के लिए अपने घर जा रहे थे तब कुत्तों ने पीछा कर उनका पैर पकड़ लिया और जख्मी कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कुत्तों को वहां से भगाया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments